राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय : परीक्षा परिणाम के साथ यूथ फेस्टिवल, विज्ञान मेला और कला उत्सव में भी अग्रणी

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय : परीक्षा परिणाम के साथ यूथ फेस्टिवल, विज्ञान मेला और कला उत्सव में भी अग्रणी

जोधपुर। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केवल बोर्ड परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं है, बल्कि सहशैक्षणिक गतिविधियों में भी लगातार अपनी पहचान बना रहा है। विद्यालय में छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ विज्ञान, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। पिछले तीन वर्षों में विद्यालय की 27 छात्राओं ने यूथ फेस्टिवल, कला उत्सव और विज्ञान मेले में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर जिले में स्कूल का नाम रोशन किया है।

कला उत्सव में चार छात्राओं ने जिला स्तर पर प्रथम, छह ने द्वितीय और तीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार विज्ञान मेले में सात छात्राएं अव्वल रहीं, जबकि यूथ फेस्टिवल में दो छात्राओं ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने वाली इंस्पायर एवाार्ड योजना के तहत भी सात छात्राओं का चयन हो चुका है। विद्यालय ने लगातार तीन वर्षों तक 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिया।

स्कूल की विरासत

सेवानिवृत्त सीडीईओ सीमा शर्मा यहां की छात्रा रह चुकी है। गवर्नमेंट कॉलेज जयपुर की प्रोफेसर अलका शर्मा के अलावा यहां की अन्य पूर्व छात्राएं आज शिक्षा, प्रशासन और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही है।

स्कूल की खासियत

विद्यालय लंबे समय तक किराए के भवन में संचालित होता रहा, लेकिन पिछले तीन वर्षों तक प्रिंसिपल रही डॉ. शीला आसोपा के प्रयासों से इसे सरदारपुरा बालिका विद्यालय परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया। विद्यालय में स्मार्ट टीवीऔर डिवाइस आधारित अध्ययन भी कराया जा रहा है।

सरकार ध्यान दें

  • विद्यालय को स्वतंत्र और स्थायी भवन की आवश्यकता
  • विज्ञान और वाणिज्य संकाय की जरुरत
  • छात्राओं की संख्या के अनुपात में शिक्षकों की भर्ती
  • डिजिटल शिक्षा संसाधनों को और सुदृढ़ किया जाए

यह वीडियो भी देखें

गत 4 सालों का परीक्षा परिणाम

वर्ष- 10 वीं- 12वीं- फर्स्ट डिविजन
2021-22- 87.3%- सेशन नहीं- 0%
2022-23- 100%- सेशन नहीं- 40 %
2023-24- 100 %- 100%- 77.77 %
2024-25- 100%- 100 %- 100%

हमारा प्रयास है कि सीमित संसाधनों में भी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले।

  • मंजू सोनी, प्रिंसिपल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *