मुंगेर के जमालपुर अंचल कार्यालय में सरकारी दस्तावेज जलाए गए:उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने दिए जांच के आदेश, एडीएम ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

मुंगेर के जमालपुर अंचल कार्यालय में सरकारी दस्तावेज जलाए गए:उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने दिए जांच के आदेश, एडीएम ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या में सरकारी दस्तावेज जलाए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना की जानकारी भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को मिली, जिसके बाद उन्होंने तत्काल जांच के आदेश दिए। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्हें इस घटना का एक वीडियो दिखाया गया, जिसमें जमालपुर अंचल कार्यालय के सामने सैकड़ों महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों को जलाया जा रहा था। उन्होंने इस गंभीर मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। दोषियों की पहचान कर होगी कार्रवाई कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों से उन्होंने तत्काल जवाब तलब किया। उपमुख्यमंत्री ने अपर समाहर्ता मनोज कुमार को निर्देश दिया कि वे मामले की विस्तृत जांच कर दोषियों की पहचान करें और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा और एसपी सैयद इमरान मसूद को भी पूरे मामले की निगरानी करने को कहा। उपमुख्यमंत्री ने आशंका व्यक्त की कि यदि भू-माफियाओं के इशारे पर दस्तावेजों को नष्ट किया जा रहा है और इसमें कोई अधिकारी या कर्मचारी संलिप्त पाया जाता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कराने की बात भी दोहराई। 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपने का आदेश अपर समाहर्ता मनोज कुमार ने जानकारी दी कि मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह समिति 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंप देगी, जिसके आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दोहराया कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने इस दौरान राजनीतिक टिप्पणी भी की, जिसमें उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं, लेकिन राज्य में एनडीए की सरकार है और नरेंद्र मोदी तथा नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास और सुशासन के लिए काम जारी रहेगा। मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या में सरकारी दस्तावेज जलाए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना की जानकारी भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को मिली, जिसके बाद उन्होंने तत्काल जांच के आदेश दिए। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्हें इस घटना का एक वीडियो दिखाया गया, जिसमें जमालपुर अंचल कार्यालय के सामने सैकड़ों महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों को जलाया जा रहा था। उन्होंने इस गंभीर मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। दोषियों की पहचान कर होगी कार्रवाई कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों से उन्होंने तत्काल जवाब तलब किया। उपमुख्यमंत्री ने अपर समाहर्ता मनोज कुमार को निर्देश दिया कि वे मामले की विस्तृत जांच कर दोषियों की पहचान करें और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा और एसपी सैयद इमरान मसूद को भी पूरे मामले की निगरानी करने को कहा। उपमुख्यमंत्री ने आशंका व्यक्त की कि यदि भू-माफियाओं के इशारे पर दस्तावेजों को नष्ट किया जा रहा है और इसमें कोई अधिकारी या कर्मचारी संलिप्त पाया जाता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कराने की बात भी दोहराई। 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपने का आदेश अपर समाहर्ता मनोज कुमार ने जानकारी दी कि मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह समिति 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंप देगी, जिसके आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दोहराया कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने इस दौरान राजनीतिक टिप्पणी भी की, जिसमें उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं, लेकिन राज्य में एनडीए की सरकार है और नरेंद्र मोदी तथा नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास और सुशासन के लिए काम जारी रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *