लुधियाना| हंबड़ा रोड स्थित गुरु जनक जीवाश्रय गौशाला के विस्तार की योजना को अब सरकारी सहयोग की संजीवनी मिली है। जैन आचार्य नित्यानंद सूरी महाराज के आशीर्वाद और नीलम राजेंद्र जैन के मार्गदर्शन में चल रही इस गौशाला के विस्तार को लेकर पंजाब गौ सेवा कमीशन के उप-चेयरमैन कीमती भगत से अहम बैठक हुई। बैठक में कीमती भगत ने गौशाला के सेवा कार्यों को रोल मॉडल बताते हुए भरोसा दिया कि सरकार हर संभव मदद करेगी। उन्होंने जल्द ही गौशाला का दौरा करने का आश्वासन भी दिया। वर्तमान में गौशाला में निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। अध्यक्षा डॉ. सीमा संजीव जैन ने बताया कि नए शेड्स का काम पूरा होते ही सड़कों पर भटक रहे और अधिक गोवंश को यहाँ लाया जाएगा। चेयरमैन सुशील जैन और महामंत्री दीपक जैन ने भी पशु कल्याण हित प्रशासन से अपील की है ।


