भागलपुर में दंगल जीतने पर मिला 5 हजार का इनाम:दिल्ली-खगड़िया से पहुंचे पहलवान; बांका से खिलाड़ी दूसरे नंबर पर रहे

भागलपुर में दंगल जीतने पर मिला 5 हजार का इनाम:दिल्ली-खगड़िया से पहुंचे पहलवान; बांका से खिलाड़ी दूसरे नंबर पर रहे

भागलपुर के नाथनगर प्रखंड स्थित गोसाईदासपुर गांव में मकर संक्रांति के अवसर पर दो दिवसीय पारंपरिक दंगल अखाड़ा कार्यक्रम आयोजित हुई। इसका गुरुवार को समापन हो गया। यह दंगल बुधवार को शुरू हुआ था और गुरुवार को अंतिम मुकाबलों और पुरस्कार वितरण के साथ समाप्त हुआ। इस आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और कुश्ती प्रेमी उमड़े। इस दंगल प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों जैसे भागलपुर, बेगूसराय, कटिहार, बांका, खगड़िया, पूर्णिया के साथ-साथ दिल्ली के नामी पहलवानों ने भी हिस्सा लिया। पहलवानों ने अखाड़े में अपनी शक्ति और तकनीक का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के बाद गोसाईदासपुर के फोटो पहलवान ने प्रथम स्थान हासिल किया। कैश के साथ दीवार घड़ी देकर सम्मानित किया बांका के कटोरिया निवासी कर्ण पहलवान दूसरे स्थान पर रहे। खगड़िया के उसरी गांव के रोशन पहलवान को तृतीय स्थान मिला, जबकि बेगूसराय के आजमतुल्ला पहलवान ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। विजेता पहलवानों को नकद राशि और दीवार घड़ी देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान के लिए ₹5100 नकद और एक दीवार घड़ी, द्वितीय स्थान के लिए ₹3100 नकद और एक दीवार घड़ी, तृतीय स्थान के लिए ₹2100 नकद और एक दीवार घड़ी, और चतुर्थ स्थान के लिए ₹1100 नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण पूर्व पंचायत समिति सदस्य गोसाईदासपुर और वर्तमान राजद प्रखंड अध्यक्ष, नाथनगर प्रखंड की ओर से किया गया। दंगल अखाड़े में उद्घोषक की भूमिका अशोक कुमार राकेश और मिथिलेश यादव (वकील) ने निभाई। इस अवसर पर झारी लाल यादव, मिथुन यादव, बबलू यादव, मुकेश यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक कुश्ती संस्कृति का संरक्षण और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना था। भागलपुर के नाथनगर प्रखंड स्थित गोसाईदासपुर गांव में मकर संक्रांति के अवसर पर दो दिवसीय पारंपरिक दंगल अखाड़ा कार्यक्रम आयोजित हुई। इसका गुरुवार को समापन हो गया। यह दंगल बुधवार को शुरू हुआ था और गुरुवार को अंतिम मुकाबलों और पुरस्कार वितरण के साथ समाप्त हुआ। इस आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और कुश्ती प्रेमी उमड़े। इस दंगल प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों जैसे भागलपुर, बेगूसराय, कटिहार, बांका, खगड़िया, पूर्णिया के साथ-साथ दिल्ली के नामी पहलवानों ने भी हिस्सा लिया। पहलवानों ने अखाड़े में अपनी शक्ति और तकनीक का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के बाद गोसाईदासपुर के फोटो पहलवान ने प्रथम स्थान हासिल किया। कैश के साथ दीवार घड़ी देकर सम्मानित किया बांका के कटोरिया निवासी कर्ण पहलवान दूसरे स्थान पर रहे। खगड़िया के उसरी गांव के रोशन पहलवान को तृतीय स्थान मिला, जबकि बेगूसराय के आजमतुल्ला पहलवान ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। विजेता पहलवानों को नकद राशि और दीवार घड़ी देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान के लिए ₹5100 नकद और एक दीवार घड़ी, द्वितीय स्थान के लिए ₹3100 नकद और एक दीवार घड़ी, तृतीय स्थान के लिए ₹2100 नकद और एक दीवार घड़ी, और चतुर्थ स्थान के लिए ₹1100 नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण पूर्व पंचायत समिति सदस्य गोसाईदासपुर और वर्तमान राजद प्रखंड अध्यक्ष, नाथनगर प्रखंड की ओर से किया गया। दंगल अखाड़े में उद्घोषक की भूमिका अशोक कुमार राकेश और मिथिलेश यादव (वकील) ने निभाई। इस अवसर पर झारी लाल यादव, मिथुन यादव, बबलू यादव, मुकेश यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक कुश्ती संस्कृति का संरक्षण और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *