गोरखपुर के होटल फ्लाई इन-2 को पुलिस-प्रशासन ने किया जब्त:गैंगरेप और सेक्स रैकेट से चर्चा में आया, गैंगस्टर में हुई कार्रवाई

गोरखपुर के होटल फ्लाई इन-2 को पुलिस-प्रशासन ने किया जब्त:गैंगरेप और सेक्स रैकेट से चर्चा में आया, गैंगस्टर में हुई कार्रवाई

गोरखपुर के शाहपुर इलाके में देह व्यापार और नाबालिग से रेप के मामले में चर्चित हुए फ्लाई इन-2 होटल को शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन की टीम ने जब्त कर लिया। यह होटल अनुराग सिंह का है। रामगढ़ताल थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्रवाई में होटल की जब्ती हुई है। होटल की कीमत छह करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस का दावा है कि अनुराग सिंह ने अवैध धंधे की कमाई से यह होटल खड़ा किया है। नाबालिग लड़कियों ने दर्ज कराया था गैंग रेप का केस
शाहपुर में गीता वाटिका के पास स्थित फ्लाई इन होटल-2 के मालिक अनुराग सिंह पर कई आपराधिक केस दर्ज हैं। 10 जनवरी को पुलिस टीम ने उसके होटल और हुक्का बार में छापा मारा था। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की। इस मामले में तीन नाबालिग लड़कियों ने गैंग रेप का केस दर्ज कराया था। उसके बाद होटल संचालक अनुराग सिंह व अन्य को गिरफ्तार किया था। पुलिस की जांच में आरोपियों का एक लम्बा गिरोह सामने आया था जिसके बाद 14 लोगों पर 2025 में गैंगस्टर की कार्रवाई हुई थी जिसमें गैंग लीडर अनिरुद्ध ओझा बताया गया। जबकि सदस्य के रूप में प्रियांशु जायसवाल,अनुराग सिंह, राजन उर्फ वशीम अहमद, विमल विश्वकर्मा,मुस्कान उर्फ माला पासवान, श्रेय शुक्ला,नंदनी उर्फ परी, अजय सिंह, अनुराग त्रिपाठी, संजीत कुमार जायसवाल, आकाश गुप्ता, गौरव कुमार कशौधन का नाम सामने आया। सभी आरोपियों की अपराध से कमाई गई संपत्ति का ब्योरा जुटाया जाने लगा। इसी क्रम में पुलिस प्रशासन ने अनुराग सिंह के होटल को जब्त कर लिया है। सीओ कैंट (आईपीएस) ने बताया कि आरोपी अनुराग सिंह द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त किया गया है। जब्त संपत्ति में “होटल फ्लाई इन-2” शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 की धारा 14(1) के अंतर्गत की गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *