गोरखपुर महोत्सव…VIDEO:दुल्हन की तरह सजा चंपा देवी पार्क, बादशाह,पवन, मैथिली के परफॉर्मेंस पर झूमेगा शहर

गोरखपुर महोत्सव…VIDEO:दुल्हन की तरह सजा चंपा देवी पार्क, बादशाह,पवन, मैथिली के परफॉर्मेंस पर झूमेगा शहर

शहर के सबसे बड़े आयोजन ‘गोरखपुर महोत्सव’ का आगाज 11 जनवरी को होने जा रहा है। महोत्सव स्थल चंपा देवी पार्क को दुल्हन की तरह सजाया गया है। फूलों से महकते मुख्य मंच से लेकर नौका विहार के गेट तक, हर कोना रंग-बिरंगी लाइटों की रोशनी में नहाया हुआ है। इस महोत्सव के अंदर गोरखपुर की सुंदरता दर्शाने वाली हर जगहों का विशाल चित्र भी देखने को मिल रहा है। एंट्री गेट से ही भव्यता देखते बन रही है। जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है, और दर्शकों के बैठने के लिए विशाल दीर्घा भी तैयार है। बादशाह ने वीडियो जारी कर बढ़ाया उत्साह ​महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण मशहूर रैपर बादशाह और लोक गायिका मैथिली ठाकुर होने वाले हैं। बादशाह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद महोत्सव में आने की पुष्टि की है, जिसके बाद युवाओं में गजब का क्रेज देखा जा रहा है। स्थानीय दर्शकों का कहना है कि अब तक जिन्हें सिर्फ टीवी या मोबाइल स्क्रीन पर देखा था, उन्हें लाइव परफॉर्म करते देखना एक सपना सच होने जैसा है। गोरखपुर प्रशासन की बहुत अच्छा व्यवस्था है। उन्हीं की वजह से हमारे शहर में बड़ी- बड़ी हस्तियां आ रही हैं। ​कला और व्यापार का अनूठा संगम ​महोत्सव केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि कला और व्यापार का भी केंद्र बन गया है। यहां स्थानीय कलाकारों को मंच देने के लिए टैलेंट हंट से लेकर देश के कोने-कोने से विभिन्न स्टॉल, विज्ञान प्रदर्शनी और तमाम संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। स्टॉल लगाने की तैयारी में जुटे व्यापारी कानपुर, सहारनपुर, दिल्ली, नोएडा और इंदौर जैसे शहरों से आए व्यापारियों ने अपनी स्टॉल सजानी शुरू कर दी है। यहां एक ही छत के नीचे देश के विभिन्न कोनों की मशहूर चीजें उपलब्ध होंगी। खाने- पीने, घरेलु सामान से लेकर कपड़े और श्रृंगार के स्टॉल लगाएं जा रहे हैं। ​भव्य रंगोली से उकेरी बाबा गोरखनाथ की सुंदरता गोरखपुर विश्वविद्यालय के ‘फाइन आर्ट’ विभाग के छात्र-छात्राएं कड़ी मेहनत कर महोत्सव के ‘लोगो’ की एक विशाल और भव्य रंगोली बना रहे हैं। शिवम के अनुसार, करीब 15 घंटे की मेहनत के बाद यह कलाकृति सुबह तक पूरी हो जाएगी। इसमें गोरखनाथ की पहचान बाबा गोरखनाथ की सुंदर आकृति देखने को मिलेगी। ​देर रात DM और ASP ने परखा इंतजाम ​सुरक्षा और व्यवस्था में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शनिवार रात करीब 8 बजे जिलाधिकारी दीपक मीणा और अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) ने चंपा देवी पार्क पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने मुख्य रूप से साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा घेरे का निरीक्षण किया। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की गई है ताकि आने वाले दर्शकों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। महोत्सव के प्रमुख कार्यक्रम 11 जनवरी 12 जनवरी 13 जनवरी

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *