गोरखपुर महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को मंच देने के उद्देश्य से 2 और 3 जनवरी आयोजित को टैलेंट हंट प्रतियोगिता का रिजल्ट 6 जनवरी को अनाउंस हो गया। इस प्रतियोगिता में दो दिनों में कुल 196 प्रतिभागियों ने डांस, सिंगिंग, म्यूजिक, मिमिक्री और अन्य विधाओं में हिस्सा लिया था। उनमें से बेहतर प्रदर्शन करने वाले कुल 27 प्रतिभागियों का चयन हो गया है। महोत्सव के मुख्य मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित यह कार्यक्रम सचिव-गोरखपुर विकास प्राधिकरण के दिशा निर्देशन में और लोक गायक प्रेम नाथ के संयोजन में सम्पन्न हुआ। टैलेंट हंट प्रतियोगिता में लिए चुने गए प्रतिभागियों का विवरण इस प्रकार है- ग्रुप डांस सुफियाना कत्थक ग्रुप- फर्स्ट
सुजित फ्युजन ग्रुप- सेकेंड
रानी ग्रुप- थर्ड
फ्यूजन डान्स एकेडमी- विशिष्ट श्रेणी
तराना ग्रुप- विशिष्ट श्रेणी सोलो डांस
आरुष सिंह- फर्स्ट
कामाख्या सिंह- सेकेंड
जूही शर्मा- थर्ड
प्रिंस कुमार गुप्ता- विशिष्ट श्रेणी
इना राठौर- विशिष्ट श्रेणी वादन(म्यूजिक)
सुकृति शुक्ला (की- बोर्ड)- फर्स्ट
युवराज (गिटार )- सेकेंड
पृथ्वी शुक्ला (की- बोर्ड)- थर्ड सुगम संगीत
आर्यन मौर्या- फर्स्ट
अर्तिका गुप्ता- सेकेंड
विनायक जायसवाल- थर्ड
संविका राय- विशिष्ट श्रेणी लोकगीत
कात्यायनी तिवारी- फर्स्ट
तानसेन सूरज- सेकेंड
जाफ़रीन अंजुम- थर्ड
सुप्रिया रावत- विशिष्ट श्रेणी मोनो एक्ट (मिमिक्री)
आकाश श्रीवास्तव- फर्स्ट
शिवा श्रीवास्तव- सेकेंड
हर्ष कुमार- थर्ड अन्य टैलेंट
रमेश तिवारी- फर्स्ट
मिट्टी द फाइटर- सेकेंड
जितेंद्र कुमार- थर्ड


