गोरखपुर में सुबह-शाम लग रही ठंडी:10 की गति से चल रही हवा, दिन में धूप निकलने से लगने लग रही गर्मी

गोरखपुर में सुबह-शाम लग रही ठंडी:10 की गति से चल रही हवा, दिन में धूप निकलने से लगने लग रही गर्मी

गोरखपुर में बुधवार को मौसम ठंडा और हल्की गलन वाला रहा। सुबह और शाम के समय ठंडी तेज हवाओं के कारण लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर लोग ठंड से बचने के लिए अलाव के पास बैठे नजर आए। जैसे जैसे दिन चढ़ रहा धूप निकलने से लोगों को गर्मी लगने लग रही। आज करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे सर्दी का असर बढ़ गया है। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। धूप की वजह से तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंड और गलन अभी भी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय ने बताया कि इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। वहां से उठने वाली ठंडी हवाएं पछुआ प्रवाह के जरिए गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच रही हैं। इसी कारण यहां तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कुछ दिनों से दिन में अच्छी धूप निकल रही है, जिससे तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी के अंत तक ठंड कम हो जाएगी और लोगों को पूरी तरह गर्मी का एहसास होने लगेगा। फिलहाल सुबह-शाम की ठंड से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *