गोरखपुर GRP ने 10 हजार का इनामी पकड़ा:ट्रेन में यात्रियों का डंडा मारकर मोबाइल गिराता, पिस्टल लेकर चलता है अयोध्या का बदमाश

गोरखपुर GRP ने 10 हजार का इनामी पकड़ा:ट्रेन में यात्रियों का डंडा मारकर मोबाइल गिराता, पिस्टल लेकर चलता है अयोध्या का बदमाश

गोरखपुर जीआरपी थाना ने शुक्रवार को 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान अयोध्या के रुदौली कोतवाली थाना क्षेत्र के अखैया मऊ फिरोजपुर के चंदन मिश्रा के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि बदमाश रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर चोरी और ट्रेन में बैठे यात्रियों का डंडा मारकर मोबाइल गिरा देता है। हमेशा अपने साथ अवैध पिस्टल लेकर चलता है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भिजवा दिया गया। चोरी करने आया और पकड़ लिया गया एसपी रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को रेलवे स्टेशन छावनी पर यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जीआरपी थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में चेकिंग चल रही थी। इस दौरान चंदन मिश्रा पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और 11 हजार रुपये मिला। चंदन शातिर बदमाश है। इसकी गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये इनाम रखा गया था। चंदन पर दर्ज हैं 8 मुकदमे चंदन मिश्रा पर 8 मुकदमा दर्ज है। इसमे 2 अयोध्या के रुदौली कोतवाली और रौनाही थाने में एक मुकदमा दर्ज है। बाकी मुकदमा गोरखपुर जीआरपी में लूट और चोरी का लिखा गया है। जिसमे यह वांछित चल रहा था। पुलिस की पूछताछ में चंदन मिश्रा ने बताया कि साहब मैं अपना खर्चा चलाने के लिए ट्रेनो, प्लेटफार्मों पर चोरी व स्टेशन के आउटर पर डंडा मार कर मोबाइल गिराता हूं। इसी प्रकार चलती ट्रेनों व प्लेटफार्मों पर सो रहे यात्रियों का सामान व मोबाइल चोरी करता हूं। अवैध देशी पिस्टल के बारे में पुछा गया तो बताया कि चोरी करते समय यदि पकडे जाते हैं तो दिखाकर यात्रियों को डरा धमकाकर मौके से भाग जाता हूं। जो सामान मिलता है, उसे चलते फिरते लोगों को बेच देता हूं। जो पैसा मिलता है, उसी से मैं अपना खर्चा चलाता हूं। चंदन ने बताया कि शुक्रवार को मैं चोरी करने के लिए रेलवे स्टेशन छावनी पर आया था। इससे पहले ही पकड़ लिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *