बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ कहे जाने वाले अभिनेता रितिक रोशन के लिए पिछला कुछ समय काफी भारी रहा है। रितिक ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक दिल को छू लेने वाला संदेश पोस्ट कर अपने गुरु और दिवंगत फिल्मकार एमएम बेग को याद किया। बेग, जिन्हें रितिक अपनी अभिनय यात्रा की ‘नींव’ मानते थे, हाल ही में अपने आवास पर मृत पाए गए थे।
इसे भी पढ़ें: ‘VIROSH’ की शादी! Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda ने किया शादी का आधिकारिक ऐलान, जानें क्या है इस अनोखे नाम का मतलब
गुजरे जमाने की मशहूर बाल कलाकार बेबी गुड्डू के पिता बेग हाल ही में अपने आवास पर मृत पाए गए थे।
साल 2000 में प्रदर्शित फिल्म ‘कहो न प्यार है’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले रितिक ने कहा कि बेग ने न सिर्फ उनमें “आत्मविश्वास” पैदा किया, बल्कि “झिझक” दूर करने में भी उनकी मदद की।
रितिक ने लिखा, “मेरे प्यारे बेग जी, अभिनेता के रूप में अपने सफर की शुरुआत में मुझे जिस शिक्षक की सख्त जरूरत थी, उसकी भूमिका निभाने के लिए मैं आपका सदा आभारी रहूंगा। आपने संवाद अदायगी के मामले में आत्मविश्वास हासिल करने में मेरी काफी मदद की… आपने मेरे अंदर के अभिनेता को आकार देने में अहम भूमिका निभाई। मेरे अंदर की झिझक को दूर करने में मदद करने के साथ-साथ मेरी कमजोरियों को ताकत में तब्दील करने के लिए भी आपका शुक्रिया।”

इसे भी पढ़ें: BAFTA 2026: लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में गूंजा Dharmendra का नाम, ‘इन मेमोरियम’ खंड में दी गई भावुक श्रद्धांजलि
अभिनेता ने कहा, “मैं भटक गया था। आपने मुझे सही राह दिखाई। उस समय मैं सिर्फ 18 साल का था। मैं आज भी आपकी ओर से दी गई सीख पर अमल करता हूं। मुझे आपकी बहुत याद आएगी। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे मेरे गुरु।”
बेग ने रितिक के पिता राकेश रोशन की ‘काला बाजार’ और ‘किशन कन्हैया’ सहित कई फिल्मों के असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था।