Good News : मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच राजस्थान के लिए राहत की खबर, जोधपुर की खुल गई लॉटरी

Good News : मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच राजस्थान के लिए राहत की खबर, जोधपुर की खुल गई लॉटरी

Good News : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच हैंडीक्राफ्ट निर्यातकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। यूरोपीय बाजार से इस बार असली लैदर में कलरफुल फर्नीचर की खास डिमांड आई है। हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित ईपीसीएच फेयर के दौरान यूरोप के खरीदारों ने रेड, ब्लू, ग्रीन और पेस्टल शेड्स में सोफा, चेयर और ओटोमन के लिए इंक्वायरी दी।

निर्यातकों के अनुसार, अब तक जेनुइन लेदर फर्नीचर मुख्य रूप से ब्राउन और ब्लैक जैसे पारंपरिक रंगों में बनाया जाता था, लेकिन यह पहली बार है जब असली लेदर में बड़े पैमाने पर आकर्षक और ब्राइट रंगों का प्रयोग किया जा रहा है। जोधपुर की यूनिट्स ने नई फिनिशिंग तकनीक के जरिए इन रंगों को विकसित कर उत्पादन शुरू कर दिया है।

फेयर से भी काफी उम्मीदें

उद्योग जगत को आगामी 11 से 14 मार्च तक दिल्ली में होने वाले आई एमएम कोलोन फेयर से भी काफी उम्मीदें हैं। निर्यातकों का मानना है कि वहां भी भारतीय कलरफुल लेदर फर्नीचर को अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है। यदि ऑर्डर उम्मीद के अनुरूप मिलते हैं तो इससे जोधपुर के फर्नीचर उद्योग और कारीगरों को नई मजबूती मिलेगी।

जल्द ही बन सकता है वैश्विक डिमांड

लेदर पर हम लगातार काम कर रहे है। पहली बार लेदर फर्नीचर को कलर में डाला गया है। यह यूरोप में पसंद किया जा रहा है। जल्द ही वैश्विक डिमांड बन सकता है।
प्रकाश सांखला, निर्यातक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *