Good News: राजस्थान में LDC के 10,000 पदों पर भर्ती परीक्षा 5, 6 जुलाई को, 15 फरवरी से आवेदन शुरू

Good News: राजस्थान में LDC के 10,000 पदों पर भर्ती परीक्षा 5, 6 जुलाई को, 15 फरवरी से आवेदन शुरू

LDC Recruitment Exam: जयपुर। राजस्थान में LDC भर्ती परीक्षा 5 और 6 जुलाई 2026 को प्रस्तावित है। इसका नोटिफिकेशन आना अभी बाकी है। राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSSB) के चेयरमैन मेजर जनरल(सेवानिवृत) आलोक राज ने ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि करीब 10 हजार पदों के लिए यह परीक्षा होगी।

बड़ी संख्या में इस परीक्षा में परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 8-10 दिन में इस परीक्षा के फॉर्म भरवाए जाने की तैयारी है। 15 फरवरी से फॉर्म भरवा लिए जाएंगे। और क्या कुछ तैयारी बोर्ड ने इस परीक्षा को लेकर की है साथ ही कुछ अन्य परीक्षाओं के आयोजन को लेकर भी क्या कुछ जानकारी बोर्ड चेयरमैन ने दी है।

जनवरी के दूसरे सप्ताह तक नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा लगभग 10,000 संभावित पदों पर कनिष्ठ सहायक (LDC) भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जनवरी 2026 के दूसरे सप्ताह तक जारी होने की पूरी संभावना है। यह भर्ती CET (Sr. Secondary Level) 2024 के स्कोर के आधार पर आयोजित की जाएगी, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया फरवरी 2026 के मध्य से शुरू की जा सकती है। बोर्ड के संशोधित कैलेंडर के अनुसार, इस भर्ती की लिखित परीक्षा 5 और 6 जुलाई 2026 को प्रस्तावित है।

परीक्षा का यह रहेगा पैटर्न

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली कनिष्ठ सहायक परीक्षा (LCD Exam 2026) में दो प्रश्नपत्र होंगे, जिनमें पेपर- 1 में सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान एवं गणित, और पेपर- 2 में सामान्य हिंदी एवं सामान्य अंग्रेजी विषय शामिल हैं। यह भर्ती CET (10+2 Level) के आधार पर आयोजित होगी।

फेज-I (लिखित परीक्षा): कर्मचारी चयन बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा में दो अलग-अलग पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा और दोनों पेपर 100-100 अंकों के होंगे।

कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

फेज-II (टाइपिंग टेस्ट): इसमें हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में टाइपिंग की जांच की जाएगी। प्रत्येक भाषा के लिए ‘गति’ और ‘दक्षता’ के आधार पर 25-25 अंक (कुल 100 अंक) निर्धारित हैं।

समय सीमा: टाइपिंग टेस्ट के प्रत्येक भाग (Speed और Efficiency) के लिए केवल 10 मिनट का समय दिया जायेगा।

विशेष प्रावधान (PH Candidates): दिव्यांग व्यक्तियों (Physically Handicapped) को फेज-II में शामिल होने की आवश्यकता नहीं होगी; उन्हें फेज-I में प्राप्त औसत अंकों के आधार पर अंक दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *