Good News: राजस्थान में यहां 1,050 युवाओं को ऑन-द-स्पॉट मिला जॉब ऑफर, जानें पूरी डिटेल्स

Good News: राजस्थान में यहां 1,050 युवाओं को ऑन-द-स्पॉट मिला जॉब ऑफर, जानें पूरी डिटेल्स

Kota Yuva Sambal Mela: दशहरा मैदान में सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस पर राज्य स्तरीय युवा संबल मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्चुअली संबोधित करते हुए आत्मनिर्भर भारत और विकसित राजस्थान के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कोटा जिले की अनीता से सीधा संवाद कर उनके काम के बारे में जानकारी ली।

अनीता ने सीएम से संवाद करते हुए बताया कि उसने आरसेटी के अंतर्गत जूट से उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण लिया है। अब जूट से पायदान व हैडीक्राफ्ट आइटम तैयार कर स्वरोजगार कर रही है। अनिता ने बताया कि वह इससे न सिर्फ स्वयं आत्मनिर्भर बनी है, बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रही है।

मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित युवा संबल मेला युवाओं की ऊर्जा, संकल्प और सामर्थ्य का प्रतीक है। यदि युवाओं की शक्ति को सही दिशा मिले तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। युवा संबल मेले के माध्यम से जब युवा रोजगार, व्यवसाय और उद्यमिता से जुड़ते है तो वे आत्मनिर्भर जीवन, आत्मनिर्भर समाज और आत्मनिर्भर राष्ट्र की नींव रखते हैं।

कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ऊर्जा और उच्च स्मरण शक्ति के प्रतीक थे। उनके जीवन प्रसंगों का उल्लेख करते हुए उन्होंने युवाओं से एकाग्रता, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति अपनाने का आह्वान किया।

रोजगार कार्यालय के उपनिदेशक मनोज कुमार पाठक ने बताया कि युवा संबल मेले में 6,059 पंजीकृत रोजगारार्थी, 52 नियोक्ता, 7,867 रिक्तियां, 2,642 ऑन द स्पॉट इंटरव्यू में 1,050 युवाओं को जॉब ऑफर दिए गए। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऋण वितरण भी किया गया। मेले में पांच युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किए गए। गए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन, जिला कलक्टर पीयूष समारिया, एडीएम सीलिंग कृष्णा शुक्ला व निगम आयुक्त ओपी मेहरा समेत अधिकारी व युवाओं ने भाग लिया।

जन जागरण रैली सम्पन्न: स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग कोटा के माध्यम से सोमवार को जन जागरण रैली का आयोजन किया गया। प्राधिकरण सचिव गीता चौधरी, सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग संयुक्त निदेशक सविता कृष्णिया समेत अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

न्याय योजनाओं की दी जानकारी प्राधिकरण सचिव गीता चौधरी की ओर से एक निजी शिक्षण संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर विद्यार्थियों के स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने, नशे से दूर रहने की जानकारी दी गई। इस दौरान मिडियेशन फॉर द नेशन 2.0 तथा न्याय आपके की ओर से जनुपयोगी सेवाओं की जानकारी दी गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *