चाइनीज मांझे बिक्री पर अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश:गोंडा SP ने की बैठक, कहा- किसी भी हालत में ना बिकने पाए

चाइनीज मांझे बिक्री पर अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश:गोंडा SP ने की बैठक, कहा- किसी भी हालत में ना बिकने पाए

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में चाइनीज मांझे से हुई घटनाओं के बाद राज्य सरकार ने इसकी बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इसी क्रम में गोंडा पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट हो गया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को चाइनीज मांझे की बिक्री और भंडारण पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। एसपी जायसवाल ने अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर चाइनीज मांझे बेच रहे दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी हालत में किसी भी क्षेत्र में चाइनीज मांझे की बिक्री नहीं होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी दी कि यदि चाइनीज मांझे से कोई घटना सामने आती है, तो संबंधित पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भंडारण पर भी तत्काल प्रभाव से रोकथाम लगाने, भंडारित मांझे को जब्त करने और उसे आम लोगों को बेचने की अनुमति न देने के निर्देश दिए। लगातार हो रही दुर्घटनाओं, जिनमें लोगों की मौत और गला कटने जैसी घटनाएं शामिल हैं, को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इसकी बिक्री और भंडारण पर पूरी सख्ती दिखाई है, जिसके बाद गोंडा में भी कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। एक-एक दुकानों पर जाकर के विस्तार से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही साथ थोक विक्री करने वाले दुकानों पर सबसे पहले पहुंच करके जांच करने की निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों को अभियान चलाकर अपने-अपने क्षेत्र में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि चाइनीज मांझे की बिक्री न हो और लोगों के साथ किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार इसकी निगरानी कर रही है और कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि कोई भी दुकानदार इसका भंडारण या बिक्री न कर सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *