अग्रसेन पुलिया के पास मिला गोमुण्ड, रोड जाम:2 घंटे धरने के बाद खुला;बोले-शहर से रोज गाय उठ रही,सब मोन

अग्रसेन पुलिया के पास मिला गोमुण्ड, रोड जाम:2 घंटे धरने के बाद खुला;बोले-शहर से रोज गाय उठ रही,सब मोन

अलवर शहर में अग्रसेन पुलिया के पास एक गोमुण्ड (गाय का सिर) मिलने से तनाव की स्थिति बन गई। घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिया पर जाम लगा दिया। मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता जुट गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोमुण्ड कहां से आया। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है और मामले की जांच की मांग की जा रही है। विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक प्रेम सिंह राजावत ने आरोप लगाया कि शहर में लगातार गोकशी की घटनाएं बढ़ रही हैं और प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि हिंदू भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और अब समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। करीब दो घंटे तक धरना जारी रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हालात को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन देकर धरना समाप्त करवा दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *