मोतिहारी में गोलू हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार:आपसी विवाद में चाकू मारकर हत्या, परिजनों ने पहले पैसे का विवाद बताया था

मोतिहारी में गोलू हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार:आपसी विवाद में चाकू मारकर हत्या, परिजनों ने पहले पैसे का विवाद बताया था

मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा मैदान में पांच दिन पहले हुए गोलू हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। सोमवार को सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी लखदेव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। गोलू को घर से बुलाकर चाकू से मारकर किया घायल, इलाज के दौरान मौत घटना उस समय हुई, जब संग्रामपुर थाना क्षेत्र निवासी गोलू को एक दोस्त के माध्यम से घर से बुलाकर हवाई अड्डा मैदान में ले जाया गया। वहां पहले से घात लगाए बैठे लखदेव ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल गोलू को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लंबे समय से चल रहा था विवाद डीएसपी के अनुसार गोलू और लखदेव के बीच पुराना विवाद था। दोनों के बीच कई बार मारपीट भी हो चुकी थी। घटना से एक दिन पहले मामला और बिगड़ गया। गोलू ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर लखदेव को घेरकर जमकर पिटाई की थी। इतना ही नहीं, इस पिटाई का वीडियो भी बनाया गया, जिससे आरोपी बेहद अपमानित महसूस कर रहा था। अपमान के बदले को ही बनाया हत्या की वजह अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए लखदेव ने योजना बनाई। उसने अपने एक नजदीकी के माध्यम से गोलू को बुलवाया और मौके का फायदा उठाते हुए चाकू से हमला कर दिया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में यह स्वीकार किया है कि गोलू की हत्या उसने अपमान का बदला लेने” के इरादे से की। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों पर पुलिस की कार्रवाई घटना के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जल्द दाखिल होगी चार्जशीट सदर डीएसपी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि छोटे विवादों को हिंसा में न बदलें और अपना पक्ष रखने के लिए कानून का सहारा लें। मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा मैदान में पांच दिन पहले हुए गोलू हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। सोमवार को सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी लखदेव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। गोलू को घर से बुलाकर चाकू से मारकर किया घायल, इलाज के दौरान मौत घटना उस समय हुई, जब संग्रामपुर थाना क्षेत्र निवासी गोलू को एक दोस्त के माध्यम से घर से बुलाकर हवाई अड्डा मैदान में ले जाया गया। वहां पहले से घात लगाए बैठे लखदेव ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल गोलू को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लंबे समय से चल रहा था विवाद डीएसपी के अनुसार गोलू और लखदेव के बीच पुराना विवाद था। दोनों के बीच कई बार मारपीट भी हो चुकी थी। घटना से एक दिन पहले मामला और बिगड़ गया। गोलू ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर लखदेव को घेरकर जमकर पिटाई की थी। इतना ही नहीं, इस पिटाई का वीडियो भी बनाया गया, जिससे आरोपी बेहद अपमानित महसूस कर रहा था। अपमान के बदले को ही बनाया हत्या की वजह अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए लखदेव ने योजना बनाई। उसने अपने एक नजदीकी के माध्यम से गोलू को बुलवाया और मौके का फायदा उठाते हुए चाकू से हमला कर दिया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में यह स्वीकार किया है कि गोलू की हत्या उसने अपमान का बदला लेने” के इरादे से की। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों पर पुलिस की कार्रवाई घटना के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जल्द दाखिल होगी चार्जशीट सदर डीएसपी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि छोटे विवादों को हिंसा में न बदलें और अपना पक्ष रखने के लिए कानून का सहारा लें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *