भागलपुर के बेरोजगार और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से 15 जनवरी को भागलपुर में एक दिवसीय नियोजन मेला आयोजित किया जाएगा। मेला शहर के राजकीय बालिका इंटर स्कूल परिसर में लगाया जाएगा, जहां युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। नियोजन मेला को लेकर मंगलवार को लेबर कोर्ट परिसर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस नियोजन मेले में राज्य के सभी जिलों से तकनीकी व गैर-तकनीकी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। मेले में विभिन्न निजी कंपनियां भाग लेंगी और अपनी आवश्यकतानुसार योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी अधिकारियों ने बताया कि इस नियोजन मेले के माध्यम से युवाओं को सीधे नियोक्ताओं के संपर्क में आने का मौका मिलेगा, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी। मेला पूरी तरह से निःशुल्क रहेगा और इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो लाने की सलाह दी गई है। विभागीय अधिकारियों ने युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में नियोजन मेले में पहुंचकर इस अवसर का फायदा उठाएं। साथ ही उन्होंने युवाओं को दलालों और फर्जी एजेंटों से सावधान रहने की सलाह दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियोजन मेला सरकारी स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, इसलिए किसी को पैसे देने की जरूरत नहीं है। अभ्यर्थी सीधे कंपनियों से संवाद करें। नियोजन मेला सुबह से शुरू होगा, जहां पंजीकरण की भी व्यवस्था की गई है। अधिकारियों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य जिले और राज्य के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। बता दें कि रोजगार की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए इस तरह के नियोजन मेले कारगर साबित हो रहे हैं। भागलपुर के बेरोजगार और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से 15 जनवरी को भागलपुर में एक दिवसीय नियोजन मेला आयोजित किया जाएगा। मेला शहर के राजकीय बालिका इंटर स्कूल परिसर में लगाया जाएगा, जहां युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। नियोजन मेला को लेकर मंगलवार को लेबर कोर्ट परिसर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस नियोजन मेले में राज्य के सभी जिलों से तकनीकी व गैर-तकनीकी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। मेले में विभिन्न निजी कंपनियां भाग लेंगी और अपनी आवश्यकतानुसार योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी अधिकारियों ने बताया कि इस नियोजन मेले के माध्यम से युवाओं को सीधे नियोक्ताओं के संपर्क में आने का मौका मिलेगा, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी। मेला पूरी तरह से निःशुल्क रहेगा और इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो लाने की सलाह दी गई है। विभागीय अधिकारियों ने युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में नियोजन मेले में पहुंचकर इस अवसर का फायदा उठाएं। साथ ही उन्होंने युवाओं को दलालों और फर्जी एजेंटों से सावधान रहने की सलाह दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियोजन मेला सरकारी स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, इसलिए किसी को पैसे देने की जरूरत नहीं है। अभ्यर्थी सीधे कंपनियों से संवाद करें। नियोजन मेला सुबह से शुरू होगा, जहां पंजीकरण की भी व्यवस्था की गई है। अधिकारियों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य जिले और राज्य के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। बता दें कि रोजगार की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए इस तरह के नियोजन मेले कारगर साबित हो रहे हैं।


