बेगूसराय में श्रम संसाधन विभाग की ओर से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर जिला नियोजनालय की ओर से कल 17 जनवरी (शनिवार) को जॉब कैंप लगने जा रहा है। यह जॉब कैंप पनहांस चौक के पास आईटीआई परिसर स्थित संयुक्त श्रम भवन में आयोजित होगा। इस जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी Fusion Finance Ltd. भाग ले रही है। 50 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। आयु सीमा 18 से 35 साल निर्धारित की गई है। जॉब घर से 60 से 100 किलोमीटर के एरिया में मिलेगा, सैलरी 11500 रुपया दिया जाएगा। सैलरी के अलावा पेट्रोल के लिए 4000, इंसेंटिव, इंश्योरेंस, पीएफ और ईएसआईसी का फायदा मिलेगा। NCS पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेष ने बताया कि जॉब कैंप का आयोजन युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। कैंप सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें अभ्यर्थियों को अपने बायोडाटा और आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थित होकर नियोजक कंपनी के प्रतिनिधियों से बात कर सकेंगे। रोजगार के इस अवसर का फायदा केवल पुरुष अभ्यर्थी उठा सकते हैं। जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों का NCS पोर्टल www.ncs.gov.in पर निबंधन अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, लाइसेंस (लर्निंग भी मान्य), बाइक का पेपर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र और अंक पत्र की छायाप्रति व पासपोर्ट आकार के दो रंगीन फोटो लाने होंगे। बेगूसराय में श्रम संसाधन विभाग की ओर से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर जिला नियोजनालय की ओर से कल 17 जनवरी (शनिवार) को जॉब कैंप लगने जा रहा है। यह जॉब कैंप पनहांस चौक के पास आईटीआई परिसर स्थित संयुक्त श्रम भवन में आयोजित होगा। इस जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी Fusion Finance Ltd. भाग ले रही है। 50 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। आयु सीमा 18 से 35 साल निर्धारित की गई है। जॉब घर से 60 से 100 किलोमीटर के एरिया में मिलेगा, सैलरी 11500 रुपया दिया जाएगा। सैलरी के अलावा पेट्रोल के लिए 4000, इंसेंटिव, इंश्योरेंस, पीएफ और ईएसआईसी का फायदा मिलेगा। NCS पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेष ने बताया कि जॉब कैंप का आयोजन युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। कैंप सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें अभ्यर्थियों को अपने बायोडाटा और आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थित होकर नियोजक कंपनी के प्रतिनिधियों से बात कर सकेंगे। रोजगार के इस अवसर का फायदा केवल पुरुष अभ्यर्थी उठा सकते हैं। जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों का NCS पोर्टल www.ncs.gov.in पर निबंधन अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, लाइसेंस (लर्निंग भी मान्य), बाइक का पेपर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र और अंक पत्र की छायाप्रति व पासपोर्ट आकार के दो रंगीन फोटो लाने होंगे।


