नालंदा जिले में पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग (बीसी-ईबीसी) की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर आया है। सिलाव प्रखंड के सब्बैत में स्थित राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभिभावकों के पास अभी भी लगभग एक माह का समय है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 9 फरवरी निर्धारित की गई है। 47 सीटों के लिए होगी कड़ी प्रतिस्पर्धा विद्यालय प्रशासन के अनुसार, कक्षा 6 से 9 तक कुल 47 रिक्त सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। इनमें सर्वाधिक 40 सीटें कक्षा 6 में उपलब्ध है, जबकि कक्षा 7 में 4, 8 में 2 और कक्षा 9 में मात्र 1 सीट रिक्त है। इन सीटों के लिए चयन 1 मार्च को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। विद्यालय के प्राचार्य ओम प्रकाश चौबे ने बताया कि यह संस्थान आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। हम यहाँ केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि संपूर्ण विकास के अवसर प्रदान करते हैं। परीक्षा का पैटर्न और पाठ्यक्रम प्रवेश परीक्षा दो घंटे की होगी, जिसमें कुल 100 अंकों के ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान प्रत्येक विषय से 20-20 अंकों के प्रश्न शामिल होंगे। एडमिट कार्ड 15 से 22 फरवरी के बीच विभागीय वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा परिणाम 13 मार्च को घोषित किया जाएगा, जबकि चयनित छात्राओं का नामांकन 16 से 23 मार्च तक होगा। निशुल्क मिलेंगी सभी सुविधाएं इस आवासीय विद्यालय की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां छात्राओं को सभी सुविधाएं निशुल्क प्रदान की जाती हैं। स्मार्ट क्लासरूम से लेकर सुसज्जित पुस्तकालय और आधुनिक प्रयोगशाला तक, सभी शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध हैं। इसके अलावा रहने, खाने-पीने, वर्दी और पठन-पाठन की समस्त सामग्री भी बिना किसी शुल्क के दी जाती है। यह व्यवस्था उन परिवारों के लिए राहत है जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं दिला पाते। पात्रता मानदंड और आवश्यक दस्तावेज आवेदन के लिए परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। छात्राओं को अंचल कार्यालय की ओर से जारी जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और आवासीय प्रमाण पत्र के साथ हालिया फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। आयु प्रमाण के लिए शैक्षणिक प्रमाण पत्र या स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट मान्य होगा। आयु सीमा की गणना 1 अप्रैल 2026 को आधार पर की जाएगी। कक्षा 6 के लिए 10-13 वर्ष, कक्षा 7 के लिए 11-14 वर्ष, कक्षा 8 के लिए 12-15 वर्ष तथा कक्षा 9 के लिए 13-16 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित है। ऑनलाइन आवेदन में सहायता उपलब्ध आवेदन विभागीय वेबसाइट bcebconline.bihar.gov.in पर ऑनलाइन किया जाना है। जिन अभिभावकों को ऑनलाइन आवेदन भरने में कठिनाई हो, वे बिहारशरीफ स्थित जिला पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय में संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश कार्यक्रम की महत्वपूर्ण डेट ऑनलाइन आवेदन- 10 जनवरी से 9 फरवरी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड- 15 से 22 फरवरी प्रवेश परीक्षा- 1 मार्च (रविवार) परिणाम घोषणा- 13 मार्च नामांकन प्रक्रिया- 16 से 23 मार्च कक्षाओं का शुभारंभ- 1 अप्रैल से नालंदा जिले में पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग (बीसी-ईबीसी) की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर आया है। सिलाव प्रखंड के सब्बैत में स्थित राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभिभावकों के पास अभी भी लगभग एक माह का समय है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 9 फरवरी निर्धारित की गई है। 47 सीटों के लिए होगी कड़ी प्रतिस्पर्धा विद्यालय प्रशासन के अनुसार, कक्षा 6 से 9 तक कुल 47 रिक्त सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। इनमें सर्वाधिक 40 सीटें कक्षा 6 में उपलब्ध है, जबकि कक्षा 7 में 4, 8 में 2 और कक्षा 9 में मात्र 1 सीट रिक्त है। इन सीटों के लिए चयन 1 मार्च को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। विद्यालय के प्राचार्य ओम प्रकाश चौबे ने बताया कि यह संस्थान आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। हम यहाँ केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि संपूर्ण विकास के अवसर प्रदान करते हैं। परीक्षा का पैटर्न और पाठ्यक्रम प्रवेश परीक्षा दो घंटे की होगी, जिसमें कुल 100 अंकों के ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान प्रत्येक विषय से 20-20 अंकों के प्रश्न शामिल होंगे। एडमिट कार्ड 15 से 22 फरवरी के बीच विभागीय वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा परिणाम 13 मार्च को घोषित किया जाएगा, जबकि चयनित छात्राओं का नामांकन 16 से 23 मार्च तक होगा। निशुल्क मिलेंगी सभी सुविधाएं इस आवासीय विद्यालय की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां छात्राओं को सभी सुविधाएं निशुल्क प्रदान की जाती हैं। स्मार्ट क्लासरूम से लेकर सुसज्जित पुस्तकालय और आधुनिक प्रयोगशाला तक, सभी शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध हैं। इसके अलावा रहने, खाने-पीने, वर्दी और पठन-पाठन की समस्त सामग्री भी बिना किसी शुल्क के दी जाती है। यह व्यवस्था उन परिवारों के लिए राहत है जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं दिला पाते। पात्रता मानदंड और आवश्यक दस्तावेज आवेदन के लिए परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। छात्राओं को अंचल कार्यालय की ओर से जारी जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और आवासीय प्रमाण पत्र के साथ हालिया फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। आयु प्रमाण के लिए शैक्षणिक प्रमाण पत्र या स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट मान्य होगा। आयु सीमा की गणना 1 अप्रैल 2026 को आधार पर की जाएगी। कक्षा 6 के लिए 10-13 वर्ष, कक्षा 7 के लिए 11-14 वर्ष, कक्षा 8 के लिए 12-15 वर्ष तथा कक्षा 9 के लिए 13-16 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित है। ऑनलाइन आवेदन में सहायता उपलब्ध आवेदन विभागीय वेबसाइट bcebconline.bihar.gov.in पर ऑनलाइन किया जाना है। जिन अभिभावकों को ऑनलाइन आवेदन भरने में कठिनाई हो, वे बिहारशरीफ स्थित जिला पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय में संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश कार्यक्रम की महत्वपूर्ण डेट ऑनलाइन आवेदन- 10 जनवरी से 9 फरवरी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड- 15 से 22 फरवरी प्रवेश परीक्षा- 1 मार्च (रविवार) परिणाम घोषणा- 13 मार्च नामांकन प्रक्रिया- 16 से 23 मार्च कक्षाओं का शुभारंभ- 1 अप्रैल से


