Gold Silver Price Today: 27,000 रुपये टूट गई चांदी, सोने में भी जबरदस्त गिरावट, महंगे भाव में खरीदने वालों को हो गया बड़ा नुकसान

Gold Silver Price Today: 27,000 रुपये टूट गई चांदी, सोने में भी जबरदस्त गिरावट, महंगे भाव में खरीदने वालों को हो गया बड़ा नुकसान

Gold Silver Price Today: पिछले एक हफ्ते में चांदी का वायदा भाव 26,912 रुपये गिर गया है। वहीं, सोने की कीमत बीते एक हफ्ते में 7,774 रुपये गिरी है। सोने की कीमतों में आज बुधवार को भी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी कीमतें लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोना 0.29 फीसदी या 456 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,529 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा है।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की पॉलिसी बैठक के फैसले से पहले यह गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, भू-राजनीतिक तनाव और महंगाई में बढ़ोतरी की चिंताओं से सोने में गिरावट सीमित रही है।

चांदी में जबरदस्त गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमत में आज जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी बड़ी गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखी है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में चांदी का भाव 0.86 फीसदी या 2175 रुपये की गिरावट के साथ 2,50,938 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

PC: AI

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.29 फीसदी या 14.30 डॉलर की गिरावट के साथ 4,993.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.29 फीसदी या 14.44 डॉलर की गिरावट के साथ 4,991.17 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में भी आज गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.91 फीसदी या 1.16 डॉलर की गिरावट के साथ 78.77 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.69 फीसदी या 0.57 डॉलर की गिरावट के साथ 78.72 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *