Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में भारी तेजी, चांदी में जबरदस्त उछाल, जानिए आज MCX पर क्या हैं भाव

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में भारी तेजी, चांदी में जबरदस्त उछाल, जानिए आज MCX पर क्या हैं भाव

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रावार को तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 0.75 फीसदी या 1202 रुपये की बढ़त के साथ 1,60,875 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। डॉलर में कमजोरी और भू-राजनीतिक तनाव व अस्थिर शेयर बाजारों के बीच सोने में आ रही मजबूत हाजिर मांग के चलते कीमतों में यह तेजी देखने को मिली है। मुनाफावसूली के चलते डॉलर इंडेक्स 0.40 फीसदी गिरकर 98.94 पर आ गई है।

चांदी की कीमतों में भारी तेजी

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में आज भारी तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर चांदी बड़ी तेजी के साथ ट्रेड करती दिखी है। शुरुआती कारोबार में यह 2.25 फीसदी या 5,909 रुपये की बढ़त के साथ 2,68,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में भी आज बड़ी तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का रेट शुक्रवार सुबह 1.26 फीसदी या 63.90 डॉलर की बढ़त के साथ 5,142.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 1.04 फीसदी या 52.68 डॉलर की बढ़त के साथ 5,134.98 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी आज बड़ी तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव शुरुआती कारोबार में 2.87 फीसदी या 2.43 डॉलर की बढ़त के साथ 84.62 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 2.62 फीसदी या 2.16 डॉलर की बढ़त के साथ 84.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *