Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। सोमवार सुबह शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर सोने का भाव 0.95 फीसदी या 1406 रुपये की गिरावट के साथ 1,45,849 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, गोल्ड मार्केट में वर्षों बाद आई सबसे तेज बिकवाली के बाद अवसरवादी खरीदार सक्रिय होने लगे हैं।
हालांकि, यह चिंता बनी हुई है कि लंबे समय तक चलने वाला मिडिल ईस्ट संघर्ष केंद्रीय बैंकों को महंगाई रोकने के लिए अपने भंडार को बेचने या ब्याज दरें बढ़ाने के लिए मजबूर कर सकता है। अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध लगातार जारी है। मिसाइल हमलों के बाद तेहरान के कुछ हिस्सों में बिजली गुल हो गई। जबकि ईरान समर्थित हाउथी आंदोलन भी संघर्ष में शामिल हो गया और क्षेत्र में अतिरिक्त अमेरिकी सैनिकों की तैनाती की गई। ईरान ने बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात में एल्युमीनियम गलाने वाले कारखानों को भी निशाना बनाया है।
चांदी में भी दिखी गिरावट
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी चांदी लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर चांदी का भाव 0.64 फीसदी या 1454 रुपये की गिरावट के साथ 2,26,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव
सोने की वैश्विक कीमतों में भी आज गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना का वैश्विक भाव 0.04 फीसदी या 1.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,522.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.14 फीसदी या 6.32 डॉलर की गिरावट के साथ 4,487.77 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
चांदी का वैश्विक भाव
सोने से इतर चांदी की वैश्विक कीमतों मे बढ़त देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.51 फीसदी या 0.34 डॉलर की बढ़त के साथ 70.14 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.27 फीसदी या 0.19 डॉलर की बढ़त के साथ 69.95 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।


