Gold Silver Price Today: सोने ने खाई जबरदस्त पलटी, कीमतों में भारी उछाल, चांदी में भी आई बंपर तेजी, जानिए वजह

Gold Silver Price Today: सोने ने खाई जबरदस्त पलटी, कीमतों में भारी उछाल, चांदी में भी आई बंपर तेजी, जानिए वजह

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों ने आज बुधवार को जबरदस्त पलटी खाई है। सोने में भारी तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी भाव हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 3.88 फीसदी या 5,388 रुपये की बढ़त के साथ 1,44,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट से महंगाई को लेकर चिंताएं कम हुई हैं। क्रूड ऑयल WTI गिरकर 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है। यूएस डॉलर में भी गिरावट आई है। इससे यूएस फेड रेट कट को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं, इससे सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला है।

चांदी में भी बड़ा उछाल

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी भारी तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी चांदी हरे निशान पर ट्रेड करती दिखी है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में चांदी का भाव 5.73 फीसदी या 12,842 रुपये की बढ़त के साथ 2,36,783 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

PC: AI

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में आज भारी तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 3.84 फीसदी या 170.40 डॉलर की बढ़त के साथ 4,604.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 2.14 फीसदी या 95.77 डॉलर की बढ़त के साथ 4,571.28 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में भी आज तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 6.02 फीसदी या 4.19 डॉलर की बढ़त के साथ 73.76 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 3.28 फीसदी या 2.34 डॉलर की बढ़त के साथ 73.55 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *