Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार सुबह सोने का वायदा भाव 331 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
चांदी में भी गिरावट
सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी कीमत लाल निशान पर ट्रेड कर रही है। मंगलवार सुबह एमसीएक्स पर चांदी का वायदा भाव 1265 रुपये की गिरावट के साथ 2,32,114 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सोने का वैश्विक भाव
सोने की वैश्विक कीमत में मिला-जुला ट्रेंड देखने को मिला है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 4,685.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.25 फीसदी या 11.40 डॉलर की बढ़त के साथ 4,661.25 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
चांदी का वैश्विक भाव
चांदी की वैश्विक कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.18 फीसदी या 0.15 डॉलर की बढ़त के साथ 73 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.25 फीसदी या 0.18 डॉलर की बढ़त के साथ 73 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
क्रूड ऑयल में तेजी
युद्ध तेज होने की आशंकाओं के चलते आज मंगलवार को क्रूड ऑयल में तेजी देखी जा रही है। मंगलवार सुबह ब्रेंट क्रूड 1.27 फीसदी या 1.39 डॉलर की बढ़त के साथ 111.2 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, क्रूड ऑयल WTI 2.60 फीसदी या 2.92 डॉलर की बढ़त के साथ 115.3 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।


