Gold Silver Price Today: सोने में आज भी गिरावट, चांदी हो गई सस्ती, जानिए MCX पर क्या चल रहे भाव

Gold Silver Price Today: सोने में आज भी गिरावट, चांदी हो गई सस्ती, जानिए MCX पर क्या चल रहे भाव

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। शुक्रवार सुबह सोने का वायदा भाव 0.24 फीसदी या 386 रुपये की गिरावट के साथ 1,59,967 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। एनर्जी की कीमतों में तेज उछाल से यूएस में रेट कट की उम्मीदों को झटका लगा है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अमेरिका में जल्द रेट कट होने वाला नहीं है। वहीं, महंगाई को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं।

चांदी में भी गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर चांदी का भाव 0.18 फीसदी या 493 रुपये की गिरावट के साथ 2,67,469 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में आज शुक्रवार को मिला-जुला ट्रेंड देखने को मिला है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.37 फीसदी या 18.80 डॉलर की गिरावट के साथ 5,107 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.48 फीसदी या 24.47 डॉलर की बढ़त के साथ 5,103.68 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी आज शुक्रवार को मिला-जुला ट्रेंड देखा जा रहा है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव शुक्रवार सुबह 0.46 फीसदी या 0.73 डॉलर की गिरावट के साथ 84.39 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.62 फीसदी या 0.52 डॉलर की बढ़त के साथ 84.36 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *