Gold Silver Price Today: सस्ता हो गया सोना, चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट, जेवर खरीदने वालों को मिली राहत

Gold Silver Price Today: सस्ता हो गया सोना, चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट, जेवर खरीदने वालों को मिली राहत

Gold Silver Price Today: जूलरी खरीदने की सोच रहे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। सोने की कीमतों में तेजी थमती दिख रही है। गुरुवार को सोने की कीमत लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी है। घरेलू वायदा बाजार में भी कीमतों में गिरावट है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का भाव 0.54 फीसदी या 742 रुपये की गिरावट के साथ 1,37,267 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। यूएस डॉलर और बॉन्ड यील्ड्स में तेजी के बीच मुनाफावसूली के चलते सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। डॉलर इंडेक्स इस समय 2 हफ्ते के उच्च स्तर पर है। वहीं, बेंचमार्क 10 साल की यूएस ट्रेजरी यील्ड में भी रिकवरी आई है।

चांदी में भारी गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी शुरुआती कारोबार में लाल निशान पर ट्रेड करती दिखाई दी। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार सुबह चांदी 0.85 फीसदी या 2139 रुपये की गिरावट के साथ 2,48,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

सोना-चांदी
PC: AI

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में भी गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.38 फीसदी या 16.80 डॉलर की गिरावट के साथ 4,445.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.41 फीसदी या 18.07 डॉलर की गिरावट के साथ 4,438 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.08 फीसदी या 0.09 डॉलर की गिरावट के साथ 77.53 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा है। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.29 फीसदी या 0.23 डॉलर की गिरावट के साथ 77.95 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *