Gold Silver Price Today: सीजफायर फेल होने से सोने में आज जबरदस्त गिरावट, उधर हजारों रुपये सस्ती हो गई चांदी, जानिए ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सीजफायर फेल होने से सोने में आज जबरदस्त गिरावट, उधर हजारों रुपये सस्ती हो गई चांदी, जानिए ताजा भाव

Gold Silver Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में हुई वार्ता विफल होने का असर कमोडिटी मार्केट पर भी देखने को मिल रहा है। सोने-चांदी की कीमतों में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बड़ी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड कर रहा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 1156 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,496 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सीजफायर को लेकर वार्ता विफल होने से मिडिल ईस्ट में फिर से युद्ध तेजी से बढ़ने की आशंका है। इसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में आज जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। इसका सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर दिख रहा है।

चांदी में जबरदस्त गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में आज जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोमवार सुबह चांदी में बड़ी मंदी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर चांदी का भाव 2.08 फीसदी या 5056 रुपये की गिरावट के साथ 2,38,076 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में आज जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 1 फीसदी या 47.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,739.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.75 फीसदी या 35.43 डॉलर की गिरावट के साथ 4714.32 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव इस समय 2.65 फीसदी या 1.95 डॉलर की गिरावट के साथ 74.53 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 2.09 फीसदी या 1.58 डॉलर की गिरावट के साथ 74.29 डॉलर प्रति ओंस पर ट्रेड करता दिखा।

PC: AI

क्रूड ऑयल में जबरदस्त उछाल

कच्चे तेल की कीमतों में आज जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। क्रूड ऑयल WTI सोमवार सुबह 8.66 फीसदी या 8.36 डॉलर की बढ़त के साथ 104.9 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, ब्रेंट क्रूड इस समय 7.43 फीसदी य 7.07 डॉलर की ढ़त के साथ 102.3 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *