Gold Silver Price Today: 53,000 रुपये टूटा सोना, चांदी की कीमत 2 लाख रुपये घटी, जानिए कितना सस्ता हो गया जेवर बनवाना

Gold Silver Price Today: 53,000 रुपये टूटा सोना, चांदी की कीमत 2 लाख रुपये घटी, जानिए कितना सस्ता हो गया जेवर बनवाना

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे आ गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार को सोने का भाव मामूली गिरावट के साथ 1,49,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज शुक्रवार को गुड फ्राइडे के चलते एमसीएक्स पर ट्रेडिंग नहीं हो रही है। सोने की कीमतों के लिए साल 2026 भारी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। 29 जनवरी 2026 को सोने ने 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। इस तरह सोने की कीमत अपने उच्च स्तर से 53,334 रुपये टूट गई है।

चांदी में भारी गिरावट

चांदी की कीमत में लगातार गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार को चांदी का वायदा भाव 4.48 फीसदी या 10,901 रुपये की भारी गिरावट के साथ 2,32,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत अपने उच्च स्तर से काफी नीचे आ गई है। चांदी की घरेलू वायदा कीमत ने 29 जनवरी 2026 को 4,39,337 रुपये प्रति किलोग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। इस तरह चांदी का भाव अपने उच्चतम स्तर से 2,06,737 रुपये गिर गया है।

एक महीने में कितने गिरे सोने-चांदी

2 मार्च 2026 को सोने का भाव 1,66,074 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस तरह बीते एक महीने में सोने में 16,424 रुपये की गिरावट आ चुकी है। उधर चांदी का वायदा भाव 2 मार्च को एमसीएक्स पर 2,78,481 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। इस तरह एक महीने में चांदी की कीमत में 45,881 रुपये की गिरावट आ चुकी है।

श्रेणी सोना चांदी
ताजा भाव (गुरुवार क्लोजिंग) ₹1,49,650 प्रति 10 ग्राम ₹2,32,600 प्रति किलोग्राम
ऑल टाइम हाई ₹2,02,984 प्रति 10 ग्राम ₹4,39,337 प्रति किलोग्राम
ऑल टाइम हाई की तारीख 29 जनवरी 2026 29 जनवरी 2026
ऑल टाइम हाई से गिरावट ₹53,334 ₹2,06,737
2 मार्च 2026 का भाव ₹1,66,074 प्रति 10 ग्राम ₹2,78,481 प्रति किलोग्राम
एक महीने में गिरावट ₹16,424 ₹45,881
गुरुवार की दैनिक गिरावट मामूली गिरावट 4.48% या ₹10,901
आज ट्रेडिंग स्थिति गुड फ्राइडे के कारण MCX बंद गुड फ्राइडे के कारण MCX बंद

सोने का वैश्विक भाव

कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव गुरुवार को 2.77 फीसदी या 133.40 डॉलर की गिरावट के साथ 4,679.70 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। वहीं, गोल्ड स्पॉट 1.72 फीसदी या 81.81 डॉलर की गिरावट के साथ 4,676.76 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

PC: AI

चांदी का वैश्विक भाव

कॉमेक्स पर गुरुवार को चांदी का भाव 4.15 फीसदी या 3.15 डॉलर की गिरावट के साथ 72.92 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। वहीं, सिल्वर स्पॉट बिना किसी बदलाव के साथ 73.017 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *