Gold-Silver Price: सोना-चांदी में गिरावट के बाद फिर आई उछाल, जानिए कितने बढ़े भाव

Gold-Silver Price: सोना-चांदी में गिरावट के बाद फिर आई उछाल, जानिए कितने बढ़े भाव

सोना और चांदी की कीमतों (Gold-Silver Price) में पिछले महीने बंपर उछाल देखने को मिला, जिससे सोना और चांदी की कीमतों ने पुराने सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। इससे निवेशकों को ज़बरदस्त फायदा हुआ। हालांकि इस महीने सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला देखने को मिल रहा है। सोना और चांदी में इस महीने काफी गिरावट देखने को मिली है, जो निवेशकों के लिए बुरी खबर है। हालांकि गिरावट के बाद सोना और चांदी में एक बार फिर उछाल देखने को मिली है।

आज सोने की कितनी है कीमत?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज चार्ट में आज, बुधवार, 11 फरवरी को सोने की कीमत में मंगलवार की तुलना में उछाल देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज चार्ट में सोने की कीमत चढ़कर 1,58,369 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। इस कीमत में दिन खत्म होने तक और इजाफा हो सकता है।

आज चांदी की कितनी है कीमत?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज चार्ट में आज, बुधवार, 11 फरवरी को चांदी की कीमत में मंगलवार की तुलना में उछाल देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज चार्ट में चांदी की कीमत चढ़कर 2,62,083 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। इस कीमत में दिन खत्म होने तक और इजाफा हो सकता है।

Gold-Silver Price

किस वजह से हुई गिरावट?

वैश्विक स्तर पर अमेरिकी डॉलर का मज़बूत होना और अमेरिकी फेड रिज़र्व का ब्याज दर कटौती पर सतर्क रुख भारत में सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण है। इसके अलावा भू-राजनीतिक तनाव कम होने, रिकॉर्ड ऊँचाइयों के बाद भारी प्रॉफिट बुकिंग, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अतिरिक्त मार्जिन ज़रूरतें और लेवरेज पोज़ीशन्स की जबरन बिकवाली से चांदी में भी सोना और चांदी में गिरावट आई है। हालांकि इस गिरावट को अस्थायी माना जा रहा है और आने वाले समय में एक बार फिर सोना और चांदी में रिकॉर्डतोड़ उछाल देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *