MCX Gold Live: शादियों के सीजन और वेलेंटाइन वीक में कपल्स के लिए जेवरात की खरीदारी करना एक पैशन होता है। ऐसे में सर्राफा बाजार में आज कोहराम मचा हुआ है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Silver Rate) पर आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज (Gold Price Today 12 Feb 2026) की गई है। हालत यह है कि कल तक आसमान छू रहा सोना आज धड़ाम से नीचे आ गिरा है। एमसीएक्स पर सोना (24 Carat Gold Rate) करीब ₹1,200 सस्ता होकर ₹1,58,400 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जिससे खरीदारों को बड़ी राहत मिली है। ध्यान रहे कि वायदा बाजार (MCX) में सोना-चांदी दोनों टूटे (Gold Price Crash India) हैं, जिससे निवेशकों को नुकसान हुआ है। हालांकि, सर्राफा (Retail) बाजार में चांदी की कीमतों में स्थानीय मांग के कारण थोड़ी मजबूती दिख रही है, लेकिन सोना वहां भी सस्ता हुआ है।
MCX पर चांदी का बुरा हाल (Silver Futures Live)
चांदी में गिरावट और भी तेज है। वायदा बाजार में चांदी अपना महत्वपूर्ण ₹2.60 लाख का स्तर होल्ड नहीं कर पाई और टूट कर ₹2,59,747 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। हालांकि, अलग-अलग शहरों के सर्राफा बाजारों (Spot Market) में चांदी अभी भी ₹2,95,000 के आसपास बिक रही है, लेकिन वहां भी इसके दाम गिरना शुरू हो गए हैं।
अचानक बाजार क्यों क्रैश हुआ ?
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस ‘ब्लड बाथ’ के पीछे 3 बड़े कारण हैं:
प्रॉफिट बुकिंग: जनवरी और फरवरी की शुरुआत में आई रिकॉर्ड तेजी के बाद निवेशक अब अपना मुनाफा वसूल रहे हैं।
अमेरिकी डॉलर: ग्लोबल मार्केट में डॉलर इंडेक्स मजबूत हुआ है, जिससे सोने पर दबाव बना है।
फेड का डर: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि महंगाई अभी भी जोखिम बनी हुई है, इसलिए ब्याज दरें घटने में देरी हो सकती है।
आम आदमी के लिए क्या है मौका ?
शादी-ब्याह के सीजन में यह गिरावट किसी लॉटरी से कम नहीं है। 24 कैरेट सोने का भाव 1.58 लाख के करीब आने से ज्वैलरी मार्केट में रौनक लौटने की उम्मीद है। जानकारों का कहना है कि चांदी में अभी और उतार-चढ़ाव (Volatility) देखने को मिल सकता है, इसलिए छोटे निवेशकों को संभल कर ट्रेड करना चाहिए।


