सोना-चांदी ऑल टाइम हाई पर:सोना ₹1,805 बढ़कर ₹1.34 लाख का 10 ग्राम हुआ, चांदी ₹7,483 महंगी होकर ₹2.08 लाख किलो पर पहुंची

सोना-चांदी ऑल टाइम हाई पर:सोना ₹1,805 बढ़कर ₹1.34 लाख का 10 ग्राम हुआ, चांदी ₹7,483 महंगी होकर ₹2.08 लाख किलो पर पहुंची

सोने-चांदी के दाम आज यानी 22 दिसंबर को ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोना 1,805 रुपए बढ़कर 1,33,584 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले ये 1,31,779 रुपए पर था। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 7,483 रुपए बढ़कर 2,07,550 रुपए पर पहुंच गई हैं। इससे इससे पहले ये 2,00,067 रुपए पर थी। इस साल अब तक सोना 57,422 रुपए और चांदी 1,21,533 रुपए महंगी हो चुकी है। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत सोर्स: IBJA (22 दिसंबर, 2025) देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns (22 दिसंबर, 2025) अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग क्यों होते हैं?
IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज, ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं। 10 दिन में सोने-चांदी की चाल नोट: 13-14 दिसंबर और 20-21 दिसंबर को साप्ताहिक छुट्टी थी। इस साल सोना ₹57,422 और चांदी ₹1,21,533 महंगी हुई गोल्ड में तेजी के 3 प्रमुख कारण चांदी में तेजी के 3 प्रमुख कारण आने वाले दिनों में और बढ़ सकते हैं दाम
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि चांदी की डिमांड में अभी तेजी है जिसके आगे भी बने रहने का अनुमान है। ऐसे में चांदी अगले 1 साल में 2.50 लाख तक जा सकती है। वहीं इस साल के आखिर तक चांदी की कीमत 2.10 लाख रुपए किलो पहुंच सकती है। वहीं अगर सोने के बात करें इसकी डिमांड में भी तेजी बनी हुई। ऐसे में अगले साल तक ये 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है। वहीं इस साल के आखिर तक इसकी कीमत 1.35 लाख रुपए किलो पहुंच सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *