Gold Rate Today: सोने और चांदी दोनों के बढ़ गए भाव, तनिष्क और कल्याण ज्वैलर्स में जानिए 24, 22, 18, 14 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate Today: सोने और चांदी दोनों के बढ़ गए भाव, तनिष्क और कल्याण ज्वैलर्स में जानिए 24, 22, 18, 14 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के भाव बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखे हैं। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से दोनों कीमती धातुओं में तेजी देखी जा रही है। हालांकि, डॉलर में मजबूती के चलते कीमतों में तेजी सीमित रही है। शुक्रवार सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का घरेलू वायदा भाव 0.22 फीसदी या 338 रुपये की बढ़त के साथ 1,55,157 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 0.55 फीसदी या 1332 रुपये की बढ़त के साथ 2,42,725 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

तनिष्क में सोने का भाव

तनिष्क शुक्रवार, 20 फरवरी 2025 को 22 कैरेट सोना 1,44,550 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 1,18,270 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,57,690 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

ज्वैलरी ब्रांड 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 18 कैरेट (₹/10 ग्राम) 14 कैरेट (₹/10 ग्राम)
तनिष्क (Tanishq) 1,57,690 1,44,550 1,18,270
जोयालुक्कास (Joyalukkas) 1,57,250 1,44,150 1,17,940
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स (Malabar Gold & Diamonds) 1,44,150 1,17,940 91,730
कल्याण ज्वैलर्स (Kalyan Jewellers) 1,44,150

जोयालुक्कास में सोने का रेट

जोयालुक्कास में शुक्रवार, 20 फरवरी 2025 को 24 कैरेट सोना 1,57,250 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां 22 कैरेट सोना 1,44,150 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना 1,17,940 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज शुक्रवार को 22 कैरेट सोना 1,44,150 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 18 कैरेट सोना 1,17,940 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 14 कैरेट सोना 91,730 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का रेट

कल्याण ज्वैलर्स में आज शुक्रवार, 20 फरवरी को 22 कैरेट सोने का रेट 1,44,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *