Gold Rate Today: सोने-चांदी में भारी उछाल, मालाबार और कल्याण ज्वैलर्स में जानिए 24, 22, 20, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate Today: सोने-चांदी में भारी उछाल, मालाबार और कल्याण ज्वैलर्स में जानिए 24, 22, 20, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज भारी तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में दोनों धातुओं के वायदा भाव हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। सोमवार दोपहर एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 1.49 फीसदी या 2024 रुपये की बढ़त के साथ 1,37,785 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का वायदा भाव इस समय 2.98 फीसदी या 7,042 रुपये की बढ़त के साथ 2,43,358 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का घरेलू हाजिर भाव

सोने के घरेलू हाजिर भाव की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का रेट 1,35,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का रेट 1,32,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 20 कैरेट सोने का रेट 1,20,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 18 कैरेट सोने का रेट 1,09,930 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 14 कैरेट सोने का रेट 87,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

तनिष्क में सोने का भाव

तनिष्क सोमवार, 5 जनवरी 2026 को 22 कैरेट सोना 1,26,350 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 1,03,380 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,37,840 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

सोना-चांदी
PC: Gemini

जोयालुक्कास में सोने का रेट

जोयालुक्कास में सोमवार, 5 जनवरी 2026 को 24 कैरेट सोना 1,37,400 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां 22 कैरेट सोना 1,25,950 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना 1,03,050 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज सोमवार को 22 कैरेट सोना 1,25,950 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 18 कैरेट सोना 1,03,050 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 14 कैरेट सोना 80,150 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का रेट

कल्याण ज्वैलर्स में आज सोमवार, 5 जनवरी को 22 कैरेट सोने का रेट 1,25,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *