Gold Rate Today: सोने की कीमतों में थमी तेजी, गिर गए भाव, जानिए 24, 22, 18, 14 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में थमी तेजी, गिर गए भाव, जानिए 24, 22, 18, 14 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate Today: एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज गुरुवार को सुबह के सत्र में कोई कारोबार नहीं हुआ। मुंबई में नगर निकाय चुनावों के चलते ट्रेडिंग बंद रही। हालांकि, शाम के सत्र में 5 बजे से ट्रेडिंग शुरू हो गई। गुरुवार शाम सोने की घरेलू वायदा कीमत में गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 0.11 फीसदी या 151 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी में आई तेजी

इस दौरान शुरुआती कारोबार में चांदी में तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार शाम चांदी का भाव 0.42 फीसदी या 1223 रुपये की बढ़त के साथ 2,89,234 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

तनिष्क में सोने का रेट

तनिष्क गुरुवार, 15 जनवरी 2026 को 22 कैरेट सोना 1,31,650 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 1,07,710 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,43,620 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

जोयालुक्कास में सोने का रेट

जोयालुक्कास में गुरुवार, 15 जनवरी 2026 को 24 कैरेट सोना 1,43,620 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां 22 कैरेट सोना 1,31,650 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना 1,07,710 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज गुरुवार को 22 कैरेट सोना 1,31,650 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 18 कैरेट सोना 1,07,710 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 14 कैरेट सोना 83,780 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *