Gold Rate Today: तेजी से 2 लाख की तरफ बढ़ता जा रहा सोना, तनिष्क और कल्याण ज्वैलर्स में जानिए क्या हैं 24, 14, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate Today: तेजी से 2 लाख की तरफ बढ़ता जा रहा सोना, तनिष्क और कल्याण ज्वैलर्स में जानिए क्या हैं 24, 14, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज बुधवार को जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का घरेलू वायदा भाव बुधवार दोपहर 4.51 फीसदी या 6,786 रुपये की बढ़त के साथ 1,57,351 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 2.82 फीसदी या 9,135 रुपये की बढ़त के साथ 3,33,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का घरेलू हाजिर भाव

सोने के घरेलू हाजिर भाव की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का रेट 1,55,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का रेट 1,51,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 20 कैरेट सोने का रेट 1,38,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 18 कैरेट सोने का रेट 1,25,720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 14 कैरेट सोने का रेट 1,00,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कैरेट सोने का रेट (₹ प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट 1,55,200
22 कैरेट 1,51,480
20 कैरेट 1,38,130
18 कैरेट 1,25,720
14 कैरेट 1,00,110

तनिष्क में सोने का रेट

तनिष्क बुधवार, 21 जनवरी 2026 को 22 कैरेट सोना 1,44,550 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 1,18,270 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,57,690 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

ज्वैलरी ब्रांड 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 18 कैरेट (₹) 14 कैरेट (₹)
तनिष्क 1,57,690 1,44,550 1,18,270
जोयालुक्कास 1,57,250 1,44,150 1,17,940
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स 1,44,150 1,17,940 91,730
कल्याण ज्वैलर्स 1,44,150

जोयालुक्कास में सोने का रेट

जोयालुक्कास में बुधवार, 21 जनवरी 2026 को 24 कैरेट सोना 1,57,250 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां 22 कैरेट सोना 1,44,150 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना 1,17,940 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज बुधवार को 22 कैरेट सोना 1,44,150 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 18 कैरेट सोना 1,17,940 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 14 कैरेट सोना 91,730 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का रेट

कल्याण ज्वैलर्स में आज बुधवार, 21 जनवरी को 22 कैरेट सोने का रेट 1,44,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *