Gold Rate Today: काफी सस्ते हो गए सोना-चांदी, तनिष्क और कल्याण ज्वैलर्स में जानिए 24, 22, 18,14 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate Today: काफी सस्ते हो गए सोना-चांदी, तनिष्क और कल्याण ज्वैलर्स में जानिए 24, 22, 18,14 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate Today: सोने की कीमत में आज गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा मार्केट में सोमवार शाम सोने का भाव 6.66 फीसदी या 9,619 रुपये की गिरावट के साथ 1,34,873 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 8.51 फीसदी या 19,299 रुपये की गिरावट के साथ 2,07,473 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा। डॉलर में लगातार मजबूती के चलते सोने में यह गिरावट देखी जा रही है। डॉलर इंडेक्स 100.15 तक पहुंच गया है। वहीं, अमेरिका में रेट कट की उम्मीदों को झटका लगा है। फेडरल रिजर्व ने संकेत दिया है कि जल्द रेट कट की संभावना कम है।

हाजिर बाजार में सोने के भाव

सोने के घरेलू हाजिर भाव की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज 24 कैरेट सोना 1,35,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट सोना 1,31,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 20 कैरेट सोना 1,20,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 18 कैरेट सोना 1,09,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 14 कैरेट सोना 87,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

तनिष्क में सोने का भाव

तनिष्क सोमवार, 23 मार्च 2026 को 22 कैरेट सोना 1,24,750 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 1,02,070 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,36,090 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज सोमवार को 22 कैरेट सोना 1,24,350 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 18 कैरेट सोना 1,01,740 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 14 कैरेट सोना 79,130 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

ज्वैलर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 18 कैरेट (₹) 14 कैरेट (₹)
तनिष्क 1,36,090 1,24,750 1,02,070
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स 1,24,350 1,01,740 79,130
कल्याण ज्वैलर्स 1,24,350
जोयालुक्कास 1,35,650 1,24,350 1,01,740

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का रेट

कल्याण ज्वैलर्स में आज सोमवार, 23 मार्च को 22 कैरेट सोने का रेट 1,24,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

जोयालुक्कास में सोने का रेट

जोयालुक्कास में सोमवार, 23 मार्च 2026 को 24 कैरेट सोना 1,35,650 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां 22 कैरेट सोना 1,24,350 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना 1,01,740 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *