Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। वहीं, चांदी में जबरदस्त तेजी दिख रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। बुधवार दोपहर एमसीएक्स पर सोने का भाव 0.19 फीसदी या 258 रुपये की गिरावट के साथ 1,34,151 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वायदा भाव इस समय 3.11 फीसदी या 6,143 रुपये की भारी तेजी के साथ 2,03,898 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
सोने का घरेलू हाजिर भाव
सोने के घरेलू हाजिर भाव की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का रेट 1,32,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का रेट 1,29,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 20 कैरेट सोने का रेट 1,18,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 18 कैरेट सोने का रेट 1,07,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 14 कैरेट सोने का रेट 85,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
| कैरेट | सोने का रेट |
|---|---|
| 24 कैरेट | ₹1,32,710 |
| 22 कैरेट | ₹1,29,530 |
| 20 कैरेट | ₹1,18,120 |
| 18 कैरेट | ₹1,07,500 |
| 14 कैरेट | ₹85,600 |
तनिष्क में सोने का भाव
तनिष्क बुधवार, 17 दिसंबर 2025 को 22 कैरेट सोना 1,23,700 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 1,01,210 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,34,950 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।
जोयालुक्कास में सोने का रेट
जोयालुक्कास में बुधवार, 17 दिसंबर 2025 को 24 कैरेट सोना 1,34,510 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां 22 कैरेट सोना 1,23,300 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना 1,00,880 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।
| ज्वैलर्स का नाम | 24 कैरेट | 22 कैरेट | 18 कैरेट | 14 कैरेट |
|---|---|---|---|---|
| तनिष्क | ₹1,34,950 | ₹1,23,700 | ₹1,01,210 | — |
| जोयालुक्कास | ₹1,34,510 | ₹1,23,300 | ₹1,00,880 | — |
| मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स | — | ₹1,23,300 | ₹1,00,880 | ₹78,460 |
| कल्याण ज्वैलर्स | — | ₹1,23,300 | — | — |
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का रेट
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज बुधवार को 22 कैरेट सोना 1,23,300 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 18 कैरेट सोना 1,00,880 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 14 कैरेट सोना 78,460 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।
कल्याण ज्वैलर्स में सोने का रेट
कल्याण ज्वैलर्स में आज बुधवार, 17 दिसंबर को 22 कैरेट सोने का रेट 1,23,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।


