Gold Price Today: सोने की कीमतों में आई गिरावट, जोयालुक्कास और कल्याण ज्वैलर्स में जानिए 24, 22, 20, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Price Today: सोने की कीमतों में आई गिरावट, जोयालुक्कास और कल्याण ज्वैलर्स में जानिए 24, 22, 20, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। चांदी का घरेलू वायदा भाव शुक्रवार सुबह करीब 6000 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा था। दोपहर आते-आते इसमें रिकवरी आती चली गई और दाम हरे निशान पर ट्रेड करने लगे। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार दोपहर चांदी का वायदा भाव 0.26 फीसदी या 755 रुपये की तेजी के साथ 2,92,332 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

वहीं, सोने की घरेलू वायदा कीमतों में आज सुबह से ही गिरावट देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में यह 705 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था। वहीं, शुक्रवार दोपहर यह 0.08 फीसदी या 116 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,005 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

सोने का घरेलू हाजिर भाव

सोने के घरेलू हाजिर भाव की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का रेट 1,41,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का रेट 1,38,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 20 कैरेट सोने का रेट 1,26,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 18 कैरेट सोने का रेट 1,14,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 14 कैरेट सोने का रेट 91,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सोने की शुद्धता (कैरेट) रेट (₹ प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट 1,41,720
22 कैरेट 1,38,320
20 कैरेट 1,26,130
18 कैरेट 1,14,790
14 कैरेट 91,410

तनिष्क में सोने का रेट

तनिष्क शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 को 22 कैरेट सोना 1,31,850 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 1,07,880 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,43,840 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

ज्वैलरी ब्रांड 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 18 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 14 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
तनिष्क 1,43,840 1,31,850 1,07,880
जोयालुक्कास 1,43,400 1,31,450 1,07,550
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स 1,31,450 1,07,550 83,650
कल्याण ज्वैलर्स 1,31,450

जोयालुक्कास में सोने का रेट

जोयालुक्कास में शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 को 24 कैरेट सोना 1,43,400 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां 22 कैरेट सोना 1,31,450 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना 1,07,550 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज शुक्रवार को 22 कैरेट सोना 1,31,450 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 18 कैरेट सोना 1,07,550 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 14 कैरेट सोना 83,650 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का रेट

कल्याण ज्वैलर्स में आज शुक्रवार, 16 जनवरी को 22 कैरेट सोने का रेट 1,31,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *