सोना पहली बार ₹1.5 लाख पार, ₹7795 बढ़ा:21 दिन में 22 हजार महंगा हुआ; चांदी 10 हजार बढ़कर ₹3.20 लाख पर पहुंची

सोना पहली बार ₹1.5 लाख पार, ₹7795 बढ़ा:21 दिन में 22 हजार महंगा हुआ; चांदी 10 हजार बढ़कर ₹3.20 लाख पर पहुंची

सोने की कीमत आज यानी 21 जनवरी को 1.50 लाख रुपए पार कर गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोना आज 7,795 रुपए बढ़कर 1,55,204 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला है। कल ये 1,47,409 रुपए पर था। सोना इस साल अब तक 21,744 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत आज 10,730 रुपए बढ़कर 3,20,075 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले कल ये 3,09,345 रुपए पर थी। चांदी इस साल सिर्फ 21 दिनों में ही 90,825 रुपए महंगी हो चुकी है। सोने-चांदी के दाम लगातार तीसरे दिन अपने ऑलटाइम हाई पर हैं। सोने में तेजी के 3 बड़े कारण ₹1.90 लाख तक जा सकता है सोना ₹1.80 लाख से ₹1.90 लाख तक: रिसर्च हेड डॉ रेनिशा चैनानी के अनुसार, अगर अमेरिकी टैरिफ और मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ता है, तो सोना 2026 के मध्य तक ₹1,90,000 के स्तर को छू सकता है। 2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुई चांदी में तेजी के 3 प्रमुख कारण इस साल ₹4 लाख तक जा सकती है चांदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *