जयपुर| सुरक्षित निवेश के लिए मांग के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत बढ़ने से बुधवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 800 तथा 22 कैरेट जेवराती सोना 700 रुपए प्रति दस ग्राम आैर महंगा हो गया। चांदी में 1,000 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी रही। पिछले चार दिन में चांदी में 21,000 रुपए प्रतिकिलो चढ़ चुकी है। दूसरी तरफ, वहीं, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में अप्रैल डिलीवरी सोना 73.60 डॉलर घटकर 5,152 डॉलर तथा मार्च डिलीवरी चांदी 0.702 डॉलर की तेजी से 87.275 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही थी। जयपुर के भाव : चांदी (999) 274 चांदी रिफाइनरी 273.5 रुपए प्रति ग्राम। सोना स्टैंडर्ड 16,350 रुपए, सोना जेवराती 15,290 तथा वापसी 14,990 रुपए प्रति ग्राम।


