बेगूसराय में ज्वेलरी शॉप से सोने-चांदी के जेवरात चोरी:सड़क किनारे मिला CCTV का डीवीआर, मौके से गोली और कटर बरामद

बेगूसराय में ज्वेलरी शॉप से सोने-चांदी के जेवरात चोरी:सड़क किनारे मिला CCTV का डीवीआर, मौके से गोली और कटर बरामद

बेगूसराय में शनिवार रात बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की है। वारदात को अंजाम देने से पहले सीसीटीवी भी तोड़ दिया। सीसीटीवी का डीवीआर सड़क किनारे से बरामद किया गया है। मौके से एक गोली भी मिली है। बताया जा रहा कि बदमाश दीवार को काटकर दुकान में घुसे और गोदरेज तोड़कर सोना-चांदी लेकर फरार हो गए। घटना बखरी थाना क्षेत्र के गंगराहो चौक के पास की है। मौके पर खून के निशान भी मिले दुकान मालिक गंगराहो निवासी रमण कुमार ने बताया कि सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो पीछे की दीवार कटी हुई थी और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। गोदरेज टूटा हुआ था, जिसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। कितने की चोरी हुई, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही बखरी थानाध्यक्ष शलैन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान घटनास्थल से काटने वाला कटर और एक गोली बरामद किया गया है। मौके पर खून के निशान भी मिले हैं। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी होगी पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर सड़क किनारे से बरामद कर लिया है, जिसके फुटेज से चोरों की पहचान की कोशिश हो रही है। एफएसएल एवं डॉग स्क्वॉड को सूचना दी गई है। थानाध्यक्ष शलैन्द्र कुमार ने बताया कि चोरी की घटना गंभीर है, सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। बेगूसराय में शनिवार रात बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की है। वारदात को अंजाम देने से पहले सीसीटीवी भी तोड़ दिया। सीसीटीवी का डीवीआर सड़क किनारे से बरामद किया गया है। मौके से एक गोली भी मिली है। बताया जा रहा कि बदमाश दीवार को काटकर दुकान में घुसे और गोदरेज तोड़कर सोना-चांदी लेकर फरार हो गए। घटना बखरी थाना क्षेत्र के गंगराहो चौक के पास की है। मौके पर खून के निशान भी मिले दुकान मालिक गंगराहो निवासी रमण कुमार ने बताया कि सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो पीछे की दीवार कटी हुई थी और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। गोदरेज टूटा हुआ था, जिसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। कितने की चोरी हुई, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही बखरी थानाध्यक्ष शलैन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान घटनास्थल से काटने वाला कटर और एक गोली बरामद किया गया है। मौके पर खून के निशान भी मिले हैं। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी होगी पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर सड़क किनारे से बरामद कर लिया है, जिसके फुटेज से चोरों की पहचान की कोशिश हो रही है। एफएसएल एवं डॉग स्क्वॉड को सूचना दी गई है। थानाध्यक्ष शलैन्द्र कुमार ने बताया कि चोरी की घटना गंभीर है, सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *