सीएम नीतीश की ‘समृद्धि यात्रा’ का तीसरा फेज:10 मार्च से होगा शुरू, 13 मार्च को सहरसा दौरा

सीएम नीतीश की ‘समृद्धि यात्रा’ का तीसरा फेज:10 मार्च से होगा शुरू, 13 मार्च को सहरसा दौरा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के तीसरे चरण के तहत एक बार फिर जनता के बीच जा रहे हैं। राज्य में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का आकलन करने के लिए यह यात्रा 10 मार्च (2026) से शुरू होगी। इस पांच दिवसीय यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री कोसी और सीमांचल सहित 10 जिलों का दौरा करेंगे, जिसमें 13 मार्च को सहरसा का भी दौरा शामिल है। यात्रा को लेकर सहरसा जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 07 का दौरा किया। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने इस यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री का मुख्य ध्यान चार प्रमुख बिंदुओं पर रहेगा आधिकारिक पत्र के अनुसार, यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री का मुख्य ध्यान चार प्रमुख बिंदुओं पर रहेगा। इनमें ‘प्रगति यात्रा’ और ‘सात निश्चय’ से जुड़ी योजनाओं के साथ-साथ जिले की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का मौके पर निरीक्षण शामिल है। वे जिले की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और कार्यारंभ भी करेंगे। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय योजनाओं की गहन समीक्षा बैठक करेंगे और ‘जन संवाद कार्यक्रम’ के माध्यम से आम लोगों से सीधा संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री अपनी यात्रा के पहले तीन दिन मधेपुरा में रात्रि विश्राम करेंगे और वहीं से आस-पास के जिलों का दौरा करेंगे। यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार है: 10 मार्च (मंगलवार): पूर्वाह्न में सुपौल और अपराह्न में मधेपुरा का दौरा। (रात्रि विश्राम: मधेपुरा) 11 मार्च (बुधवार): पूर्वाह्न में अररिया और अपराह्न में किशनगंज का दौरा। (रात्रि विश्राम: मधेपुरा) 12 मार्च (गुरुवार): पूर्वाह्न में पूर्णिया और अपराह्न में कटिहार का दौरा। (रात्रि विश्राम: मधेपुरा) 13 मार्च (शुक्रवार): पूर्वाह्न में सहरसा और अपराह्न में खगड़िया का दौरा। (दौरे के बाद पटना वापसी) 14 मार्च (शनिवार): पूर्वाह्न में बेगूसराय और अपराह्न में शेखपुरा का दौरा। (दौरे के बाद पटना वापसी) मुख्यमंत्री की इस यात्रा को लेकर संबंधित जिलों के प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने सभी जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, डीजीपी और अन्य शीर्ष अधिकारियों को पत्र भेजकर यात्रा के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के तीसरे चरण के तहत एक बार फिर जनता के बीच जा रहे हैं। राज्य में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का आकलन करने के लिए यह यात्रा 10 मार्च (2026) से शुरू होगी। इस पांच दिवसीय यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री कोसी और सीमांचल सहित 10 जिलों का दौरा करेंगे, जिसमें 13 मार्च को सहरसा का भी दौरा शामिल है। यात्रा को लेकर सहरसा जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 07 का दौरा किया। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने इस यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री का मुख्य ध्यान चार प्रमुख बिंदुओं पर रहेगा आधिकारिक पत्र के अनुसार, यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री का मुख्य ध्यान चार प्रमुख बिंदुओं पर रहेगा। इनमें ‘प्रगति यात्रा’ और ‘सात निश्चय’ से जुड़ी योजनाओं के साथ-साथ जिले की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का मौके पर निरीक्षण शामिल है। वे जिले की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और कार्यारंभ भी करेंगे। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय योजनाओं की गहन समीक्षा बैठक करेंगे और ‘जन संवाद कार्यक्रम’ के माध्यम से आम लोगों से सीधा संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री अपनी यात्रा के पहले तीन दिन मधेपुरा में रात्रि विश्राम करेंगे और वहीं से आस-पास के जिलों का दौरा करेंगे। यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार है: 10 मार्च (मंगलवार): पूर्वाह्न में सुपौल और अपराह्न में मधेपुरा का दौरा। (रात्रि विश्राम: मधेपुरा) 11 मार्च (बुधवार): पूर्वाह्न में अररिया और अपराह्न में किशनगंज का दौरा। (रात्रि विश्राम: मधेपुरा) 12 मार्च (गुरुवार): पूर्वाह्न में पूर्णिया और अपराह्न में कटिहार का दौरा। (रात्रि विश्राम: मधेपुरा) 13 मार्च (शुक्रवार): पूर्वाह्न में सहरसा और अपराह्न में खगड़िया का दौरा। (दौरे के बाद पटना वापसी) 14 मार्च (शनिवार): पूर्वाह्न में बेगूसराय और अपराह्न में शेखपुरा का दौरा। (दौरे के बाद पटना वापसी) मुख्यमंत्री की इस यात्रा को लेकर संबंधित जिलों के प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने सभी जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, डीजीपी और अन्य शीर्ष अधिकारियों को पत्र भेजकर यात्रा के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *