सदस्यों को दिखाई जेसीआई की वैश्विक झलक

सदस्यों को दिखाई जेसीआई की वैश्विक झलक

कम्युनिटी रिपोर्टर | दुर्ग जेसीआई सत्र 2026 के अध्यक्ष जेसी संतोष रानू कुमार के नेतृत्व में टीम लक्ष्य द्वारा नए सदस्यों के स्वागत और संगठनात्मक परिचय को जेसीआई वर्ल्ड फिएस्टा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम एक अनूठी वर्ल्ड टूर थीम पर आधारित रहा, जिसमें अमेरिका, चीन, फ्रांस एवं इटली जैसे देशों की संस्कृति, प्रमुख मॉन्यूमेंट्स तथा वहां के पारंपरिक व्यंजनों की जीवंत प्रस्तुति देखने को मिली। विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं गतिविधियों के माध्यम से नए एवं पुराने सदस्यों के बीच आपसी जुड़ाव को भी सशक्त किया गया। पीआरओ लेडी जेसी ट्विंकल खेमुका पारख ने बताया कि संगठन से इस वर्ष जुड़े 33 नए सदस्यों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। सत्र का संचालन पूर्व अध्यक्ष जेसी प्रशांत गोलछा, जेसी मोनिश अग्रवाल ने किया। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट ट्रैवलर का खिताब जेसी रोमित रुचि केसरवानी को दिया गया। नए सदस्यों के परिचय सत्र में प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए बेस्ट इंट्रोडक्शन का खिताब जेसी रूपा धुर्वेश वर्मा को मिला। टीम गेम्स में ग्रीन टीम ने विजेता एवं येलो टीम ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। संचालन सचिव जेसी तोरण स्वाति अटल के सहयोग से हुआ। कार्यक्रम निदेशक के रूप में जेसी प्रमोद सरण्या सेठिया, अतुल प्रीति जैन ने अहम भूमिका निभाई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *