उत्तराखंड के नैनीताल में बिहार के लोक कलाओं की प्रस्तुति कर मुजफ्फरपुर के युवाओं ने सबको अपनी संस्कृति से परिचित कराया। झिझिया, छठ व सामा चकेवा के गीत व झांकी ने सभी का मन मोह लिया। मेरा युवा भारत नैनीताल (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) की ओर से 9 से 13 फरवरी तक आयोजित अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर की टीम को लोकनृत्य में प्रथम पुरस्कार मिला। कार्यक्रम में बिहार के 5 जिले मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, वैशाली और पटना से कुल 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। अंतिम दिन आयोजित समापन समारोह में सभी जिलों के युवाओं ने प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि के रूप में नैनीताल की विधायक सरिता आर्या व विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। सभी प्रतिभागियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार प्रदान किए गए। लोकनृत्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुजफ्फरपुर टीम को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। टीम में शुभम रानी, विनीत कुमार सिंह, प्रिंस कुमार, संजीत कुमार, गौतम कुमार झा, विकाश कुमार, विवेक कुमार व एस्कॉर्ट के रूप में चंदन कुमार शामिल रहे। मुजफ्फरपुर की टीम ने झिझिया, छठ, समा चकेवा सहित अन्य लोक नृत्य प्रस्तुत की। जिला युवा अधिकारी रश्मि सिंह सहित अन्य ने युवाओं की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए बधाई दी है। उत्तराखंड के नैनीताल में बिहार के लोक कलाओं की प्रस्तुति कर मुजफ्फरपुर के युवाओं ने सबको अपनी संस्कृति से परिचित कराया। झिझिया, छठ व सामा चकेवा के गीत व झांकी ने सभी का मन मोह लिया। मेरा युवा भारत नैनीताल (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) की ओर से 9 से 13 फरवरी तक आयोजित अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर की टीम को लोकनृत्य में प्रथम पुरस्कार मिला। कार्यक्रम में बिहार के 5 जिले मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, वैशाली और पटना से कुल 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। अंतिम दिन आयोजित समापन समारोह में सभी जिलों के युवाओं ने प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि के रूप में नैनीताल की विधायक सरिता आर्या व विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। सभी प्रतिभागियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार प्रदान किए गए। लोकनृत्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुजफ्फरपुर टीम को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। टीम में शुभम रानी, विनीत कुमार सिंह, प्रिंस कुमार, संजीत कुमार, गौतम कुमार झा, विकाश कुमार, विवेक कुमार व एस्कॉर्ट के रूप में चंदन कुमार शामिल रहे। मुजफ्फरपुर की टीम ने झिझिया, छठ, समा चकेवा सहित अन्य लोक नृत्य प्रस्तुत की। जिला युवा अधिकारी रश्मि सिंह सहित अन्य ने युवाओं की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए बधाई दी है।


