जनगणना : शिक्षकों को दें अर्जित अवकाश का लाभ

ग्रीष्मावकाश में जनगणना की ड्यूटी में लगे शिक्षकों को अर्जित अवकाश का लाभ देने को लेकर प्रांतीय शिक्षक संघ मप्र ने स्कूल शिक्षा मंत्री और विभागीय आयुक्त को पत्र भेजा है। प्रांतीय शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव डॉ. कैलाश बारोड़ ने बताया कि शासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए मध्यप्रदेश शासन ने 1 से 31 मई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किए हैं। इसी अवधि में 1 से 30 मई के दौरान जनगणना-2026 में शिक्षकों की ड्यूटी प्रगणक, सुपरवाइजर और अन्य कार्यों में लगाई है। सामान्यत: यह अवधि शिक्षकों के लिए अवकाश की होती है, जिसमें उन्हें विश्राम और व्यक्तिगत कार्यों के लिए समय मिलता है, लेकिन इस अवधि में निरंतर शासकीय कार्यों में संलग्न रहने के कारण शिक्षकों को अपने वैधानिक अवकाश का लाभ नहीं मिल सकेगा। इस अवधि के कार्य के बदले अर्जित अवकाश का लाभ दें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *