गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के नवादा परसौनी गांव में गुरुवार को एक 19 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को नीचे उतरवाया ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह गांव के बीच चंवर स्थित बांसवार में शीशम के पेड़ से युवती का शव लटका देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता और थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। मृतका की पहचान नवादा परसौनी गांव निवासी शेख शहाबुद्दीन की 19 वर्षीय बेटी शमशीदा उर्फ सरला के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शमशीदा बुधवार देर शाम अचानक घर से गायब हो गई थी। देर रात तक उसका कोई पता नहीं चलने पर परिजन परेशान थे। युवती के दोनों हाथों पर जख्म के निशान जांच के दौरान युवती के दोनों हाथों पर जख्म के निशान पाए गए, जबकि शव जमीन को छू रहा था। पुलिस ने युवती के कपड़ों से एक मोबाइल भी बरामद किया है। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल करते हुए आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। ग्रामीणों ने बताया,मानसिक रूप से अस्वस्थ थी पूछताछ के दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और अक्सर अपनी जान देने की बात किया करती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। पुलिस आत्महत्या अथवा हत्या, दोनों पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के नवादा परसौनी गांव में गुरुवार को एक 19 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को नीचे उतरवाया ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह गांव के बीच चंवर स्थित बांसवार में शीशम के पेड़ से युवती का शव लटका देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता और थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। मृतका की पहचान नवादा परसौनी गांव निवासी शेख शहाबुद्दीन की 19 वर्षीय बेटी शमशीदा उर्फ सरला के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शमशीदा बुधवार देर शाम अचानक घर से गायब हो गई थी। देर रात तक उसका कोई पता नहीं चलने पर परिजन परेशान थे। युवती के दोनों हाथों पर जख्म के निशान जांच के दौरान युवती के दोनों हाथों पर जख्म के निशान पाए गए, जबकि शव जमीन को छू रहा था। पुलिस ने युवती के कपड़ों से एक मोबाइल भी बरामद किया है। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल करते हुए आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। ग्रामीणों ने बताया,मानसिक रूप से अस्वस्थ थी पूछताछ के दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और अक्सर अपनी जान देने की बात किया करती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। पुलिस आत्महत्या अथवा हत्या, दोनों पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।


