मुंबई से आई प्रेमिका ने मुजफ्फरपुर में की शादी:कहा- मैंने अपनी मर्जी से लव मैरिज की है, मेरे पति को कुछ हुआ तो मेरा परिवार जिम्मेदार

मुंबई से आई प्रेमिका ने मुजफ्फरपुर में की शादी:कहा- मैंने अपनी मर्जी से लव मैरिज की है, मेरे पति को कुछ हुआ तो मेरा परिवार जिम्मेदार

मुजफ्फरपुर में यूपी के गाजीपुर की लड़की पहुंची। उसका मुजफ्फरपुर के लड़के से अफेयर चल रहा है। बॉयफ्रेंड से शादी के लिए वो 2000 किमी दूर मुंबई से पहुंची। मुंबई में लड़की किसी निजी कंपनी में काम करती है। वहीं दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ था, पर दोनों के परिवार को ये रिश्ता मंजूर नहीं है। दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली। लड़की को शक है कि उसके परिवार वाले लड़के और उसके परिजन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए शादी के बाद लड़की ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। वीडियो में लड़की कह रही है, ‘मैं अपनी मर्जी से घर से निकली हूं और बॉयफ्रेंड से शादी की। अगर मेरे घर वाले दबाव देते हैं या मेरे पति या उसके परिवार को कुछ होता है कि उसके जम्मेदार मेरे परिवार वाले होंगे।
न मुझे किसी ने आने के लिए और न ही शादी के लिए दबाव दिया। मैं अब अपने घरवालों को नहीं जानती। जो है मेरे पति ही हैं, वे ही मेरे लिए सबकुछ हैं।’ 8 महीने पहले मुंबई में दोनों की मुलाकात हुई गर्लफ्रेंड आकांक्षा और बॉयफ्रेंड राजीव मुंबई में एक ही कंपनी में काम करते थे। 8 महीने पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच काम के सिलसिले में बातचीत हुआ करती थी। दोनों को एक-दूसरे का व्यवहार अच्छा लगने लगा। ऑफिशियर बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती वाली बात में बदलने लगी। एक साथ घूमना फिरना होने लगा और दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। फोन पर भी बात लगातार होने लगी।
मां ने की पिटाई, मोबाइल भी तोड़ा होली की छुट्‌टी में राजीव अपने घर मुजफ्फरपुर पहुंचा। छुटि्टयों में दोनों के बीच बातचीत का जरिया फोन ही था। दोनों ज्यातर समय में फोन से बातें किया करते थे। इसी बीच आकांक्षा की बहन ने उसे फोन पर राजीव से बात करते सुन लिया। बहन ने अपनी मां को बता दिया कि आकांक्षा किसी लड़के से बात करती है। जिसके बाद मां ने आकांक्षा की पिटाई कर दी और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। जिसके बाद आकांक्षा ने सोच लिया कि अब वो शादी करके रहेगी। आकांक्षा शनिवार की रात पौने 9 बजे मुजफ्फरपुर पवन एक्सप्रेस से पहुंची। स्टेशन पर पहले से राजीव पहुंचा हुआ था। राजीव आकांझा को लेकर अपने घर चला गया। वहां आकांक्षा ने राजीव की मां को सारी बात बताई। जिसके बाद राजीव के परिवार ने रिश्ते को मंजूर कर लिया और अगले दिन शादी हो गई। मुजफ्फरपुर में यूपी के गाजीपुर की लड़की पहुंची। उसका मुजफ्फरपुर के लड़के से अफेयर चल रहा है। बॉयफ्रेंड से शादी के लिए वो 2000 किमी दूर मुंबई से पहुंची। मुंबई में लड़की किसी निजी कंपनी में काम करती है। वहीं दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ था, पर दोनों के परिवार को ये रिश्ता मंजूर नहीं है। दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली। लड़की को शक है कि उसके परिवार वाले लड़के और उसके परिजन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए शादी के बाद लड़की ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। वीडियो में लड़की कह रही है, ‘मैं अपनी मर्जी से घर से निकली हूं और बॉयफ्रेंड से शादी की। अगर मेरे घर वाले दबाव देते हैं या मेरे पति या उसके परिवार को कुछ होता है कि उसके जम्मेदार मेरे परिवार वाले होंगे।
न मुझे किसी ने आने के लिए और न ही शादी के लिए दबाव दिया। मैं अब अपने घरवालों को नहीं जानती। जो है मेरे पति ही हैं, वे ही मेरे लिए सबकुछ हैं।’ 8 महीने पहले मुंबई में दोनों की मुलाकात हुई गर्लफ्रेंड आकांक्षा और बॉयफ्रेंड राजीव मुंबई में एक ही कंपनी में काम करते थे। 8 महीने पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच काम के सिलसिले में बातचीत हुआ करती थी। दोनों को एक-दूसरे का व्यवहार अच्छा लगने लगा। ऑफिशियर बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती वाली बात में बदलने लगी। एक साथ घूमना फिरना होने लगा और दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। फोन पर भी बात लगातार होने लगी।
मां ने की पिटाई, मोबाइल भी तोड़ा होली की छुट्‌टी में राजीव अपने घर मुजफ्फरपुर पहुंचा। छुटि्टयों में दोनों के बीच बातचीत का जरिया फोन ही था। दोनों ज्यातर समय में फोन से बातें किया करते थे। इसी बीच आकांक्षा की बहन ने उसे फोन पर राजीव से बात करते सुन लिया। बहन ने अपनी मां को बता दिया कि आकांक्षा किसी लड़के से बात करती है। जिसके बाद मां ने आकांक्षा की पिटाई कर दी और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। जिसके बाद आकांक्षा ने सोच लिया कि अब वो शादी करके रहेगी। आकांक्षा शनिवार की रात पौने 9 बजे मुजफ्फरपुर पवन एक्सप्रेस से पहुंची। स्टेशन पर पहले से राजीव पहुंचा हुआ था। राजीव आकांझा को लेकर अपने घर चला गया। वहां आकांक्षा ने राजीव की मां को सारी बात बताई। जिसके बाद राजीव के परिवार ने रिश्ते को मंजूर कर लिया और अगले दिन शादी हो गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *