रायपुर के मेट्रो बार में शराब की बोतल से वारकर अपनी गर्लफ्रेंड का मर्डर करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी टी. सुनील राव उर्फ शीनू ने बार में युवती को बियर बोतल से सिर पर मारा था और बाल खींचकर जमीन पर पटक दिया था। गंभीर रूप से घायल युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों के बीच अफेयर था। वह आधी रात गर्लफ्रेंड का मोबाइल बिजी मिलने से नाराज था, जिसे लेकर पहले तो दोनों के बीच विवाद हुआ फिर गुस्से में बॉयफ्रेंड ने उसे मार डाला। वारदात से जुड़ी ये 3 तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरी वारदात दरअसल, वारदात 21 दिसंबर 2025 की है। रायपुर के गीता नगर इलाके में रहने वाली वेदिका सागर (26 साल) अपने परिचित टी. सुनील राव उर्फ शीनू (28 साल) आजाद चौक के मेट्रो बार गई हुई थी। दोनों के बीच अफेयर था। पहले भी दोनों मिलते-जुलते रहते थे। CCTV फुटेज के मुताबिक 21 दिसंबर की दोपहर 3 बजे वेदिका और शीनू बार पहुंचे। जहां उन्होंने खाने में नॉनवेज और शराब ऑर्डर किया। CCTV में देखा जा सकता है कि दोनों बैठे हुए थे। टेबल पर खाना लगा था। साथ ही टेबल पर शराब की बोतल भी रखी हुई है। इस दौरान अचानक किसी बात को लेकर युवती भड़की और शराब की बोतल उठाई फिर वापस रख दिया। इसके बाद शीनू अचानक भड़का और विवाद करने लगा। युवक ने गुस्से में आकर युवती के सीने पर हमला किया। इसके बाद सिर में तीन बार बोतल मारी, जिससे सिर फट गया। आंख में भी चोट आई। घायल युवती को गले लगाकर भागा आरोपी CCTV फुटेज में दिख रहा है कि बोतल से वार करने के बाद खून से सनी युवती को बाल खींचकर जमीन पर गिराया। थोड़ी देर तक दोनों वहीं मौजूद रहे। जाने से पहले युवक ने गंभीर घायल युवती को गले भी लगाकर रोया, फिर वहां से फरार हो गया। वारदात के समय बार में युवक-युवती के अलावा एक अन्य युवक भी CCTV में कैद हुआ है। बार संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। युवती का इलाज जारी था, लेकिन 12 जनवरी को युवती ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने थाना घेरा, कार्रवाई की मांग युवती की मौत के बाद सोमवार को उसके परिवार वालों ने आजाद चौक पुलिस स्टेशन को घेर लिया था। उन्होंने मांग की कि आरोपी के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया जाए। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। ………………………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़ें गर्लफ्रेंड ने दोस्त संग सेक्स नहीं किया तो मार-डाला: बॉयफ्रेंड ने दुर्ग में घोंटा गला, रायपुर में फेंकी लाश, मर्डर करने वाला UP से अरेस्ट छत्तीसगढ़ के भिलाई में बॉयफ्रेंड ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड को मार डाला। मर्डर के बाद लाश को बाइक से लाकर रायपुर में फेंक दिए। आरोपी अपने और दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। गर्लफ्रेंड ने सेक्स करने से मना किया तो गला घोंट दिया। मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…


