नदी किनारे मिलने पहुंचे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, ग्रामीणों ने कराई शादी:तीन साल से चल रहा था अफेयर, प्रेमी-प्रेमिका ने मंदिर में लिए फेरे

नदी किनारे मिलने पहुंचे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, ग्रामीणों ने कराई शादी:तीन साल से चल रहा था अफेयर, प्रेमी-प्रेमिका ने मंदिर में लिए फेरे

दरभंगा में रविवार को बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और दुर्गा स्थान मंदिर में दोनों की शादी करा दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। मुन्ना कुमार (21) और प्रियंका कुमारी (18) के बीच 3 साल से अफेयर चल रहा था। रविवार को मुन्ना प्रियंका से मिलने गांव आया था। दोनों कमला नदी के किनारे बैठे थे। तभी एक ग्रामीण ने दोनों को देख लिया और जानकारी बाकी लोगों को भी दी। भीड़ जुटने के बाद काफी देर तक विचार-विमर्श हुआ। स्थानीय लोगों की सहमति से दोनों की शादी का निर्णण लिया गया। शादी के बाद ग्रामीणों ने नवविवाहित जोड़े को लड़की के घर पहुंचा दिया। गांव में शादी की चर्चा दिनभर होती रही। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध था, इसलिए सामाजिक सहमति से शादी कराना उचित समझा गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने युवक के पिता रामविलास महतो को फोन पर भी दी।
वहीं कुछ लोगों ने मामले की सूचना Dial-112 को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवक-युवती को अपने साथ थाना ले गई। मामला घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के वाउर गांव का है। बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ने क्या कहा… प्रियंका ने मुझे बुलाया था प्रेमी युवक मुन्ना कुमार ने बताया कि लड़की ने उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। वह उससे मिलने के लिए गांव के पास नदी किनारे पहुंचा था। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने दोनों को देख लिया और पकड़कर गांव ले आए।
मुन्ना कुमार ने बताया कि वह पिछले तीन साल से लड़की से प्रेम करता है और दोनों के बीच रोज फोन पर बातचीत होती थी। युवक ने कहा कि ग्रामीणों ने जबरदस्ती दोनों को पकड़कर गांव के दुर्गा मंदिर में शादी करवा दी। मुन्ना की जिद पर मुझे उसके पास जाना पड़ा प्रेमिका प्रियंका कुमारी ने बताया कि युवक ने ही फोन कर उसे मिलने के लिए बुलाया था। मैंने पहले आने से मना किया था और कहा था कि गांव के कुछ लड़के बदमाश हैं, जो दोनों को पकड़ सकते हैं। इसके बावजूद युवक के बार-बार कहने पर मैं उससे मिलने के लिए नदी किनारे पहुंची।
गांव के कुछ युवकों ने दोनों को देख लिया और पकड़कर गांव ले आए। आरोप है कि युवकों ने दोनों को डांट फटकार भी लगाई। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को गांव के दुर्गा मंदिर ले जाकर शादी करवा दी। प्रियंका कुमारी ने कहा कि अब जब शादी हो चुकी है तो वह अपने पति के साथ ही रहेगी।
मधुबनी का रहने वाला है लड़का मुन्ना कुमार मधुबनी जिले के भेजा थाना क्षेत्र के चट्टानवा गांव निवासी रामविलास महतो का बेटा है। वहीं, युवती की पहचान वाउर गांव निवासी संतोष चौपाल की बेटी है। ग्रामीण नीतीश कुमार ने बताया कि पंचायतनुमा माहौल में गांव के लोगों की मौजूदगी में दोनों की शादी कराने का फैसला लिया गया। इसके बाद गांव स्थित दुर्गा मंदिर में ग्रामीणों की मौजूदगी में हिंदू रीति-रिवाज के साथ दोनों का विवाह करा दिया गया। यह शादी सामूहिक तौर पर ग्रामीणों की पहल पर संपन्न कराई गई। घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। दरभंगा में रविवार को बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और दुर्गा स्थान मंदिर में दोनों की शादी करा दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। मुन्ना कुमार (21) और प्रियंका कुमारी (18) के बीच 3 साल से अफेयर चल रहा था। रविवार को मुन्ना प्रियंका से मिलने गांव आया था। दोनों कमला नदी के किनारे बैठे थे। तभी एक ग्रामीण ने दोनों को देख लिया और जानकारी बाकी लोगों को भी दी। भीड़ जुटने के बाद काफी देर तक विचार-विमर्श हुआ। स्थानीय लोगों की सहमति से दोनों की शादी का निर्णण लिया गया। शादी के बाद ग्रामीणों ने नवविवाहित जोड़े को लड़की के घर पहुंचा दिया। गांव में शादी की चर्चा दिनभर होती रही। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध था, इसलिए सामाजिक सहमति से शादी कराना उचित समझा गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने युवक के पिता रामविलास महतो को फोन पर भी दी।
वहीं कुछ लोगों ने मामले की सूचना Dial-112 को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवक-युवती को अपने साथ थाना ले गई। मामला घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के वाउर गांव का है। बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ने क्या कहा… प्रियंका ने मुझे बुलाया था प्रेमी युवक मुन्ना कुमार ने बताया कि लड़की ने उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। वह उससे मिलने के लिए गांव के पास नदी किनारे पहुंचा था। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने दोनों को देख लिया और पकड़कर गांव ले आए।
मुन्ना कुमार ने बताया कि वह पिछले तीन साल से लड़की से प्रेम करता है और दोनों के बीच रोज फोन पर बातचीत होती थी। युवक ने कहा कि ग्रामीणों ने जबरदस्ती दोनों को पकड़कर गांव के दुर्गा मंदिर में शादी करवा दी। मुन्ना की जिद पर मुझे उसके पास जाना पड़ा प्रेमिका प्रियंका कुमारी ने बताया कि युवक ने ही फोन कर उसे मिलने के लिए बुलाया था। मैंने पहले आने से मना किया था और कहा था कि गांव के कुछ लड़के बदमाश हैं, जो दोनों को पकड़ सकते हैं। इसके बावजूद युवक के बार-बार कहने पर मैं उससे मिलने के लिए नदी किनारे पहुंची।
गांव के कुछ युवकों ने दोनों को देख लिया और पकड़कर गांव ले आए। आरोप है कि युवकों ने दोनों को डांट फटकार भी लगाई। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को गांव के दुर्गा मंदिर ले जाकर शादी करवा दी। प्रियंका कुमारी ने कहा कि अब जब शादी हो चुकी है तो वह अपने पति के साथ ही रहेगी।
मधुबनी का रहने वाला है लड़का मुन्ना कुमार मधुबनी जिले के भेजा थाना क्षेत्र के चट्टानवा गांव निवासी रामविलास महतो का बेटा है। वहीं, युवती की पहचान वाउर गांव निवासी संतोष चौपाल की बेटी है। ग्रामीण नीतीश कुमार ने बताया कि पंचायतनुमा माहौल में गांव के लोगों की मौजूदगी में दोनों की शादी कराने का फैसला लिया गया। इसके बाद गांव स्थित दुर्गा मंदिर में ग्रामीणों की मौजूदगी में हिंदू रीति-रिवाज के साथ दोनों का विवाह करा दिया गया। यह शादी सामूहिक तौर पर ग्रामीणों की पहल पर संपन्न कराई गई। घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *