सुपौल में छात्रा की रेप के बाद हत्या:दोस्त की शादी में गई थी, 2 युवकों ने उठाया; चप्पल-बाली से शव तक पहुंचे परिजन

सुपौल में छात्रा की रेप के बाद हत्या:दोस्त की शादी में गई थी, 2 युवकों ने उठाया; चप्पल-बाली से शव तक पहुंचे परिजन

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम 18 वर्षीय बीए पार्ट-वन की छात्रा का शव बांसबिट्टी में दुपट्टे से लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। नानी के घर पल रही यह छात्रा कुछ ही घंटे पहले पड़ोस की शादी में मेहंदी लगाने गई थी, लेकिन देर रात उसका निर्जीव शरीर पेड़ से लटका मिला। घटना को लेकर गांव में मातम और गुस्सा दोनों का माहौल है। मेहंदी लिखवाने गई थी परिजनों ने बताया कि पड़ोस में इंदु मंडल की पुत्री की शादी थी। रविवार को हल्दी समारोह चल रहा था और गांव की कई लड़कियां मेहंदी लिखवाने के लिए जुटी थीं। मृतका भी दोपहर बाद उनके घर गई थी। शाम करीब 6 बजे के आसपास वह चापाकल पर हाथ धोने निकली, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिवार और गांव की महिलाओं ने पहले सोचा कि वह नीचे की तरफ किसी अन्य तैयारी में लगी होगी। लेकिन देर होने पर खोजबीन शुरू हुई। दो युवकों ने मुंह दबाकर पोखर किनारे ले गए परिवार ने बताया कि चापाकल के पास ही उसे जबरन ले जाते दो लड़कों को कुछ लोगों ने देखा था। आरोपितों की पहचान रहटा वार्ड-5 निवासी सोनू कुमार पंडित और जनरेटर मालिक रौशन कुमार मंडल के रूप में की गई है। परिजनों का दावा है कि दोनों युवकों ने छात्रा का मुंह दबाया और उसे खींचकर पोखर के पास सुनसान जगह ले गए। इसके बाद की घटनाएं किस तरह हुईं, इसकी पूरी जानकारी अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच से ही स्पष्ट होगी, लेकिन परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने पहले दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर शव को दुपट्टे से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे। बांसबिट्टी में दुपट्टे से लटका मिला शव जब छात्रा देर रात तक घर नहीं पहुंची और आसपास खोजने से कोई सुराग नहीं मिला तो ग्रामीणों ने बांसबिट्टी की तरफ मशाल लेकर तलाश शुरू की। उसी दौरान एक पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका शव नजर आया। मौके पर छात्रा की चप्पल पड़ी मिली।
चौंकाने वाली बात यह है कि वहां से दो अन्य चप्पल जोड़ी भी बरामद हुए, जो आरोपित युवकों के होने का दावा ग्रामीणों ने किया है। पुलिस इन चप्पलों को महत्वपूर्ण साक्ष्य मान रही है। गांव में चीख-पुकार, परिजनों में मातम शव मिलने के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। छात्रा की नानी और अन्य रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव की महिलाओं ने कहा, वह पढ़ने में तेज थी। किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। शादी में खुश होकर गई थी… किसे पता था कि वही आखिरी बार उसे देखेंगे।” ग्रामीणों में गुस्सा है और उन्होंने पुलिस से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय करेगी मौत की वजह सूचना मिलते ही एसडीपीओ बिभाष कुमार, थानाध्यक्ष राकेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
टेक्निकल टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पेड़, दुपट्टा, चप्पल, पैरों के निशान और आसपास की मिट्टी से कई नमूने लिए गए हैं। एसडीपीओ ने कहा मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता। सभी कोणों से जांच की जा रही है।” पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे परिजनों ने अभी तक दुष्कर्म का लिखित आरोप दर्ज नहीं कराया है। संभवत: वे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले के संवेदनशील स्वरूप को देखते हुए वे हर पहलू पर जांच कर रहे हैं। मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल, आखिरी बार किसके साथ देखी गई, घटनास्थल के आसपास की मूवमेंट—सभी की तकनीकी जांच जारी है। फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद हत्या के तरीके, समय और संभावित प्रतिरोध की स्थिति स्पष्ट होगी। सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम 18 वर्षीय बीए पार्ट-वन की छात्रा का शव बांसबिट्टी में दुपट्टे से लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। नानी के घर पल रही यह छात्रा कुछ ही घंटे पहले पड़ोस की शादी में मेहंदी लगाने गई थी, लेकिन देर रात उसका निर्जीव शरीर पेड़ से लटका मिला। घटना को लेकर गांव में मातम और गुस्सा दोनों का माहौल है। मेहंदी लिखवाने गई थी परिजनों ने बताया कि पड़ोस में इंदु मंडल की पुत्री की शादी थी। रविवार को हल्दी समारोह चल रहा था और गांव की कई लड़कियां मेहंदी लिखवाने के लिए जुटी थीं। मृतका भी दोपहर बाद उनके घर गई थी। शाम करीब 6 बजे के आसपास वह चापाकल पर हाथ धोने निकली, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिवार और गांव की महिलाओं ने पहले सोचा कि वह नीचे की तरफ किसी अन्य तैयारी में लगी होगी। लेकिन देर होने पर खोजबीन शुरू हुई। दो युवकों ने मुंह दबाकर पोखर किनारे ले गए परिवार ने बताया कि चापाकल के पास ही उसे जबरन ले जाते दो लड़कों को कुछ लोगों ने देखा था। आरोपितों की पहचान रहटा वार्ड-5 निवासी सोनू कुमार पंडित और जनरेटर मालिक रौशन कुमार मंडल के रूप में की गई है। परिजनों का दावा है कि दोनों युवकों ने छात्रा का मुंह दबाया और उसे खींचकर पोखर के पास सुनसान जगह ले गए। इसके बाद की घटनाएं किस तरह हुईं, इसकी पूरी जानकारी अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच से ही स्पष्ट होगी, लेकिन परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने पहले दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर शव को दुपट्टे से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे। बांसबिट्टी में दुपट्टे से लटका मिला शव जब छात्रा देर रात तक घर नहीं पहुंची और आसपास खोजने से कोई सुराग नहीं मिला तो ग्रामीणों ने बांसबिट्टी की तरफ मशाल लेकर तलाश शुरू की। उसी दौरान एक पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका शव नजर आया। मौके पर छात्रा की चप्पल पड़ी मिली।
चौंकाने वाली बात यह है कि वहां से दो अन्य चप्पल जोड़ी भी बरामद हुए, जो आरोपित युवकों के होने का दावा ग्रामीणों ने किया है। पुलिस इन चप्पलों को महत्वपूर्ण साक्ष्य मान रही है। गांव में चीख-पुकार, परिजनों में मातम शव मिलने के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। छात्रा की नानी और अन्य रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव की महिलाओं ने कहा, वह पढ़ने में तेज थी। किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। शादी में खुश होकर गई थी… किसे पता था कि वही आखिरी बार उसे देखेंगे।” ग्रामीणों में गुस्सा है और उन्होंने पुलिस से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय करेगी मौत की वजह सूचना मिलते ही एसडीपीओ बिभाष कुमार, थानाध्यक्ष राकेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
टेक्निकल टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पेड़, दुपट्टा, चप्पल, पैरों के निशान और आसपास की मिट्टी से कई नमूने लिए गए हैं। एसडीपीओ ने कहा मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता। सभी कोणों से जांच की जा रही है।” पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे परिजनों ने अभी तक दुष्कर्म का लिखित आरोप दर्ज नहीं कराया है। संभवत: वे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले के संवेदनशील स्वरूप को देखते हुए वे हर पहलू पर जांच कर रहे हैं। मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल, आखिरी बार किसके साथ देखी गई, घटनास्थल के आसपास की मूवमेंट—सभी की तकनीकी जांच जारी है। फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद हत्या के तरीके, समय और संभावित प्रतिरोध की स्थिति स्पष्ट होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *